Top Computer Science Colleges in India: आज के समय में कंप्यूटर साइंस सबसे पॉपुलर और डिमांडिंग फील्ड बन चुका है. हर छात्र चाहता है कि उसे एक अच्छा कॉलेज मिले, जहां से पढ़ाई करके वह अपने करियर को मजबूत बना सके. लेकिन सही कॉलेज चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कंप्यूटर साइंस (Top Computer Science Colleges in India) के लिए हिंदुस्तान के टॉप कॉलेज कौन-कौन से हैं. साथ ही कॉलेज सिलेक्ट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
Computer Science क्यों है इतना पॉपुलर?
कंप्यूटर साइंस एक ऐसा फील्ड है, जिसमें टेक्नोलॉजी, प्रोग्रामिंग और इनोवेशन का मेल होता है. आज हर सेक्टर चाहे बैंकिंग हो, हेल्थकेयर हो या एंटरटेनमेंट सब जगह कंप्यूटर एक्सपर्ट्स की जरूरत है. यही वजह है कि इस फील्ड में जॉब के मौके भी बहुत ज्यादा हैं और सैलरी भी अच्छी मिलती है.
Top Computer Science Colleges in India:
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs)
IITs (Top Computer Science Colleges in India) देश के सबसे फेमस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट माने जाते हैं. यहां एडमिशन के लिए JEE Advanced पास करना पड़ता है, जो काफी कठिन परीक्षा होती है. IIT से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के बाद छात्रों को शानदार प्लेसमेंट मिलते हैं.
National Institutes of Technology (NITs)
NITs भी इंजीनियरिंग के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. यहां एडमिशन JEE Main के जरिए होता है. इन कॉलेजों में पढ़ाई का लेवल काफी अच्छा होता है और प्लेसमेंट भी मजबूत होता है.
IIIT Hyderabad
IIIT हैदराबाद (Top Computer Science Colleges in India) खासतौर पर कंप्यूटर साइंस और IT के लिए जाना जाता है. यहां का कोर्स स्ट्रक्चर काफी अपडेटेड होता है और इंडस्ट्री के हिसाब से डिजाइन किया जाता है. IIIT हैदराबाद में पिछले साल के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को देखा जाए तो यहां कई मल्टी नेशनल कंपनियों ने जॉब ऑफर किए हैं, जैसे Google, Meta (Facebook), TCS और Qualcomm.
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU)
DTU भी एक टॉप प्रशासनी कॉलेज है जहां कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई का स्तर काफी अच्छा है. यहां का कैंपस और प्लेसमेंट दोनों ही शानदार हैं. 2025 में DTU में औसत पैकेज करीब 15–20 लाख रुपये तक गया है, जो देश के किसी भी टॉप NIT या IIIT से बेहतर माना जा सकता है.
BITS Pilani
BITS Pilani में एडमिशन BITSAT एग्जाम के जरिए होता है. इसकी पढ़ाई और प्लेसमेंट दोनों इंटरनेशनल लेवल के माने जाते हैं. 2025 में 80.08% छात्रों को नौकरी का ऑफर मिल चुका है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 11% ज्यादा है.
टॉप CS कॉलेज और उनके प्लेसमेंट डेटा
| कॉलेज | एंट्रेंस एग्जाम | औसत पैकेज (लगभग) |
| IIT बॉम्बे | JEE Advanced | 21 – 26 LPA |
| IIIT हैदराबाद | JEE Main / UGEE | 30 – 32 LPA |
| BITS पिलानी | BITSAT | 18 – 20 LPA |
| NIT त्रिची | JEE Main | 12 – 15 LPA |
| DTU (दिल्ली) | JEE Main | 12 – 16 LPA |
कॉलेज चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- प्लेसमेंट रिकॉर्ड देखें
- फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर
- कोर्स अपडेटेड होना चाहिए
- लोकेशन और फीस
यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद इस तरह बनाएं फैशन की दुनिया में करियर, देखें करियर ऑप्शन और सैलरी
The post CS में बनाना है करियर? एडमिशन से पहले देख लें टॉप कॉलेज और प्लेसमेंट रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

