CSIR UGC NET Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वॉइंट CSIR UGC NET दिसंबर सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. अगर आप भी परीक्षा में शामिल हुए थे तो अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड भी जारी किया गया है.
18 दिसंबर को हुई थी परीक्षा
CSIR UGC NET परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को देशभर के कई शहरों में दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को JRF (Junior Research Fellowship), असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एडमिशन के लिए पात्रता मिलती है.
CSIR NET से क्या मिलता है?
- JRF फेलोशिप
- असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता
- PhD में एडमिशन का मौका
CSIR UGC NET Result Steps To Download: कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
- यहां होमपेज पर Public Notice में देखें.
- CSIR UGC NET December Result/Scorecard लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपना रिजल्ट देखें और इसे डाउनलोड करें.
- इस पीडीएफ का प्रिंटआउट निकाल लें.
कितने उम्मीदवार हुए शामिल?
इस परीक्षा के लिए करीब 2.12 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से लगभग 1.54 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं अब रिजल्ट आ गया है.
यह भी पढ़ें- स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जारी किया MTS परीक्षा के लिए सिटी स्लिप, ऐसे डाउनलोड करें
The post CSIR UGC NET Result Out: सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

