Highlights
CSK Hall of Fame: आईपीएल 2026 शुरू होने वाला है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक बड़ा कदम उठाया है. रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम के फैंस के लिए ‘रोर 26’ नाम का एक खास कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान सीएसके ने अपने दो पुराने और दिग्गज खिलाड़ियों, सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को टीम के पहले ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया. यह सम्मान पाने वाले ये दोनों सीएसके के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इस खास मौके पर महेंद्र सिंह धोनी भी वहां मौजूद थे.
रैना और हेडन को मिला बड़ा सम्मान
सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन ने चेन्नई की टीम को कई बार मैच जिताने में अहम रोल निभाया है. इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने इन दोनों को अपने पहले ‘हॉल ऑफ फेम’ के लिए चुना. रैना को फैंस प्यार से ‘चिन्ना थाला’ बुलाते हैं. वह साल 2008 से 2021 तक इस टीम के साथ जुड़े रहे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 2008 से 2010 के बीच चेन्नई के लिए स्पोर्ट्से थे. इस कार्यक्रम में मुथैया मुरलीधरन, अंबाती रायडू, लक्ष्मीपति बालाजी, एस बद्रीनाथ और माइकल हसी जैसे कई पूर्व खिलाड़ी भी आए थे. इनकी मौजूदगी से इस ऐतिहासिक पल का जश्न और भी खास हो गया.
CSK के लिए रैना का शानदार रिकॉर्ड
रैना ने चेन्नई की टीम के लिए कमाल का स्पोर्ट्स दिखाया है. वह 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य थे. उन्होंने सीएसके के लिए स्पोर्ट्सते हुए 4687 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और 33 फिफ्टी शामिल हैं. वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. इसके अलावा रैना ने 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग टी20 जिताने में भी मदद की. साल 2014 के टूर्नामेंट में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवार्ड भी मिला था. धोनी के ना होने पर उन्होंने कई मौकों पर टीम की कप्तानी भी की.
हेडन ने दिलाई थी शुरुआती कामयाबी
मैथ्यू हेडन ने आईपीएल के शुरुआती सालो में चेन्नई को काफी मजबूत बनाया. वह साल 2010 में पहली बार आईपीएल जीतने वाली सीएसके टीम का हिस्सा थे. हेडन ने फ्रेंचाइजी के लिए कुल 1107 रन बनाए. साल 2009 के सीजन में उन्होंने 572 रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ हासिल की थी. वह सीएसके के लिए ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. उनका यह शानदार प्रदर्शन टीम की शुरुआती सफलता में बहुत काम आया.
संजू सैमसन और शिवम दुबे का सम्मान
इस इवेंट में सिर्फ पुराने खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि मौजूदा खिलाड़ियों को भी सम्मान मिला. टीम को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे को खास पट्टिकाएं देकर सम्मानित किया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे संजू सैमसन इस बार सीएसके के लिए अपना पहला सीजन स्पोर्ट्सेंगे. इवेंट के दौरान फैंस लगातार ‘माही-माही’ और ‘संजू-संजू’ के नारे लगा रहे थे.
IPL 2026 में CSK का शेड्यूल
आईपीएल 2026 का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. कप्तान रितुराज गायकवाड़ की अगुवाई में सीएसके की टीम अपना पहला मैच सोमवार, 30 मार्च को स्पोर्ट्सेगी. यह मुकाबला गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में पहले सीजन के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. इसके बाद टीम 3 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान चेपॉक में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी. फिर 5 अप्रैल को टीम मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करने के लिए बेंगलुरु जाएगी. इसके बाद 11 अप्रैल को चेन्नई की टीम एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी.
ये भी पढ़ें-
आरसीबी की जर्सी पहने बच्चो से धोनी ने की मस्ती, वायरल वीडियो जीता दिल
IPL 2026: धोनी ने किया वर्ल्ड चैंपियंस का सम्मान, चेपॉक में गूंजा संजू का नाम
The post CSK ने दिग्गज क्रिकेटर्स को दिया तोहफा, रैना और हेडन बने हॉल ऑफ फेम का हिस्सा appeared first on Naya Vichar.

