Hot News

CSK में शामिल हुआ यह खतरनाक बल्लेबाज, धोनी ने खेला बड़ा दांव, टी20 में खेल चुका है 162 रनों की पारी

IPL 2025: दक्षिण अफ़्रीक के युवा स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बीच सीजन अपनी टीम में शामिल कर लिया है. ब्रेविस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रहस्यमयी तस्वीर पोस्ट की, जिससे इस बात की अटकलें लगाई जाने लगी. हालांकि जल्द ही मामला स्पष्ट हो गया. सीएसके ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दे दी है. चोट के कारण तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के आईपीएल 2025 से बाहर होने के बाद, सीएसके ने 21 वर्षीय ब्रेविस को टीम में शामिल किया है. उनके पासआईपीएल का अनुभव भी है और वह मध्यक्रम को और अधिक मजबूती देंगे, जिसकी सीएसके को सख्त जरूरत है. सीएसके ने इस सीजन में अब तक 7 मैचों में केवल दो में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है. Dewald Brevis joins MS Dhoni CSK popularly known as Baby AB

CSK ने 2.2 करोड़ में ब्रेविस को किया टीम में शामिल

आईपीएल ने एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शेष मैचों के लिए चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को अनुबंधित किया है. डेवाल्ड ब्रेविस ने 81 टी20 स्पोर्ट्से हैं और 162 के उच्चतम स्कोर के साथ 1787 रन बनाए हैं. उन्होंने 2023 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना टी20 आई डेब्यू किया और अब तक 2 टी20 आई स्पोर्ट्से हैं. ब्रेविस पहले मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 10 मैच स्पोर्ट्से थे. वह सीएसके में 2.2 करोड़ रुपये में शामिल होंगे.’

अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

डेवाल्ड ब्रेविस ने 2022 ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में 506 रन बनाए. उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. डेवाल्ड ब्रेविस पुरुषों के टी20 में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के दक्षिण अफ़्रीकी हैं. ब्रेविस ने सीएसए टी20 चैलेंज में नाइट्स के खिलाफ टाइटंस के लिए मैच में 162 रन की अपनी पारी में 150 रन बनाने के लिए 52 गेंदें लीं, जो टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज है. महान एबी डिविलियर्स के साथ अपनी बल्लेबाजी शैली की समानता के कारण ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर इस युवा बल्लेबाज ने सीपीएल, एमएलसी और दक्षिण अफ्रीका 20 में अपना नाम बनाया है. वहां वह 184.17 की स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाकर छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस ने केपटाउन को अपना पहला खिताब जीता था.

आयुष म्हात्रे ने ली है गायकवाड़ की जगह

सीएसके ने पहले मुंबई और हिंदुस्तान के अंडर-19 बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को चोटिल कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की जगह पर साइन किया था, जो कोहनी के फ्रैक्चर के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे. ब्रेविस ने शुक्रवार दोपहर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक रहस्यमयी पीली तस्वीर पोस्ट करने के बाद आईपीएल 2025 में सीएसके के लिए मिड-सीजन एंट्री की अटकलों को हवा दे दी है. रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के मैच में ब्रेविस स्पोर्ट्सते हुए दिख सकते हैं. सीएसके को इस बल्लेबाज से काफी उम्मीदें होंगी, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है.

ये भी पढ़ें…

दिल से दूर नहीं इशान, नीता अंबानी ने शिशु की तरह किया दुलार, भावुक दिखे किशन

रोहित शर्मा ने लगाया खास शतक, विराट, गेल और डिविलियर्स की लिस्ट में हुए शामिल

डेल स्टेन का दावा फेल; तो पहले, मारी कल्टी, फिर मारी पलटी और खुद को ही कर दिया ट्रोल

The post CSK में शामिल हुआ यह खतरनाक बल्लेबाज, धोनी ने स्पोर्ट्सा बड़ा दांव, टी20 में स्पोर्ट्स चुका है 162 रनों की पारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top