CTET Exam 2026: सीटीईटी परीक्षा के दौरान बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाली समाचार सामने आई है. परीक्षा के दिन अचानक दो परीक्षा केंद्रों पर हंगामे की स्थिति बन गई. इसके चलते CBSE को इन दोनों सेंटरों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी. इससे कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि बाकी सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक और सफल तरीके से पूरी कराई गई.
CBSE की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, देशभर में कुल 1803 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इनमें से 1801 केंद्रों पर Paper-2 की परीक्षा बिना किसी दिक्कत के हो गई. सिर्फ वैशाली के दो सेंटरों पर ही यह समस्या देखने को मिली.
CTET Exam 2026 बिहार के इन केंद्रों पर रद्द
वैशाली (हाजीपुर) के 2 परीक्षा केंद्रों पर किसी जरूरी कारण की वजह से Paper-2 की परीक्षा नहीं हो सकी. ये केंद्र हैं ST. John’s Academy, Basmati Nagar और Lakshya International Academy.
CBSE ने दी जानकारी
Out of 1803 examination centres for the CTET across the country, Paper – 2 has been conducted successfully at 1801 examination centes.
However, examination of Paper – 2 at 02 centres at Vaishali (Hajipur) (125016 – ST. JOHN’S ACADEMY, BASMATI NAGAR and 125014 – LAKSHYA…— CBSE HQ (@cbseindia29) February 7, 2026
दोबारा कब होगी परीक्षा
CBSE ने साफ कर दिया है कि जिन छात्रों की परीक्षा (CTET Exam) इन दो केंद्रों पर नहीं हो पाई थी, उनकी दोबारा परीक्षा कराई जाएगी. यह री-एग्जाम अगले 15 दिनों के अंदर आयोजित किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से नई तारीख, समय और केंद्र की जानकारी अलग से संबंधित उम्मीदवारों को दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: CUET UG परीक्षा से जुड़े 100 जनरल नॉलेज के सवाल जवाब, टॉपर जैसी हो जाएगी रैंक
The post CTET Exam में बवाल, बिहार में 2 सेंटर पर रद्द हुई परीक्षा appeared first on Naya Vichar.
