Hot News

Cucumber Noodle Recipe for Weight Loss in Hindi: खीरे के नूडल्स वजन घटाने के लिए सुपरफूड है ये डिश

Cucumber Noodle Recipe for Weight Loss in Hindi: गर्मियों में कुछ हल्का और ठंडक देने वाला खाने का मन करता है, और ऐसे में खीरे नूडल्स रेसिपी (Cucumber Noodle Recipe) एक बेहतरीन ऑप्शन है.  यह रेसिपी न सिर्फ आपके वजन को कंट्रोल में रखती है बल्कि बॉडी को डिटॉक्स भी करती है. खीरे में भरपूर मात्रा में पानी, फाइबर और जरूरी मिनरल्स होते हैं जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं.

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, या हेल्दी डाइट अपनाना चाहते हैं तो Cucumber Noodle Salad आपके लिए एक सुपरहिट ऑप्शन हो सकता है.

Cucumber Noodle Recipe: कैसे बनाएं खीरे की हेल्दी नूडल्स

Cucumber Noodle 1
Cucumber noodle recipe for weight loss in hindi

सामग्री:

  • खीरे – 2 (बड़े आकार के, छिले हुए)
  • गाजर – 1 (लंबी कटी हुई)
  • शिमला मिर्च – 1 (बारीक स्लाइस में)
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • ऑलिव ऑयल – 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – गार्निश के लिए
  • तिल – 1 छोटा चम्मच (ऐच्छिक)

Cucumber Noodle Recipe: विधि

Cucumber Noodle Recipe for Weight Loss in Hindi
Cucumber noodle recipe for weight loss in hindi: खीरे के नूडल्स- वजन घटाने के लिए सुपरफूड है ये डिश
  1. सबसे पहले खीरे को स्पाइरलाइजर या पीलर की मदद से नूडल्स के रूप में काट लें.
  2. गाजर और शिमला मिर्च को पतली लंबी स्ट्रिप्स में काट लें.
  3. अब एक बड़े बाउल में ये सारी सब्जियां डालें.
  4. ऊपर से ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाएं.
  5. सब कुछ अच्छे से टॉस करें ताकि फ्लेवर सब जगह अच्छे से मिल जाए.
  6. ऊपर से हरा धनिया और तिल डालें.
  7. तुरंत सर्व करें.

 एक्स्ट्रा टिप्स:

  • आप इसमें पनीर या टोफू के क्यूब्स भी ऐड कर सकते हैं प्रोटीन के लिए.
  • चाहें तो हल्की मूंगफली चटनी या ह्यूमस के साथ भी खा सकते हैं.

Cucumber Noodle Recipe के फायदे | Health Benefits of Cucumber Noodles

Weight Loss Breakfast
Weight loss breakfast
  1. वजन घटाने में सहायक – इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर अधिक, जिससे पेट देर तक भरा रहता है.
  2. हाइड्रेशन के लिए बेहतरीन – खीरे में लगभग 96% पानी होता है जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है.
  3. डिटॉक्स में मददगार – शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में सहायता करता है.
  4. पाचन में सुधार – फाइबर की मात्रा ज्यादा होने से पाचन क्रिया बेहतर होती है.
  5. स्किन और हेयर हेल्थ के लिए फायदेमंद – खीरे में सिलिका और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं.

Also Read: White Sauce Pasta Recipe: इस तरह से बनाएं टेस्टी एंड क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता

Also Read: Restaurant Like Cheese Garlic Bread Recipe: इस रेसपी को फॉलो करके आप बना सकती है एकदम रेस्टरों जैसी चीज गार्लिक ब्रेड

Also Read:Grilled Cheesy Broccoli Sandwich: बच्चों और बड़ों का मनपसंद स्नैक चीजी ग्रिल्ड ब्रोकली सैंडविच

The post Cucumber Noodle Recipe for Weight Loss in Hindi: खीरे के नूडल्स वजन घटाने के लिए सुपरफूड है ये डिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top