CUET UG 2025 Postponed in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) की तारीख में बदलाव करने का फैसला लिया है. पहले यह परीक्षा 8 मई 2025 से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है. अब यह परीक्षा 13 मई से लेकर जून के पहले सप्ताह के बीच आयोजित हो सकती है. इस बार करीब 13.5 लाख छात्रों ने CUET UG 2025 के लिए पंजीकरण कराया है.
NTA जल्द ही परीक्षा का नया शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी करेगा. जैसे ही नया टाइमटेबल जारी होगा, छात्र इसे बिना लॉगिन किए सीधे डाउनलोड कर सकेंगे. इसमें विषयवार परीक्षा की तारीखें और स्लॉट की जानकारी दी जाएगी.
समाचार अपडेट हो रही है..
The post CUET UG 2025 Postponed: एग्जाम से दो दिन पहले स्थगित हो गई सीयूईटी परीक्षा, देखें नई डेट appeared first on Naya Vichar.

