Hot News

CUET UG Tips: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तुरंत मिलेगा एडमिशन, सीयूईटी यूजी के लिए फॉलो करें ये टिप्स

CUET UG Tips in Hindi: देश के टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन (University Admission 2025) के लिए कुछ जरूरी टिप्स यहां देख सकते हैं. अगर आप भी सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. सीयूईटी यूजी परीक्षा जल्द शुरू होने वाली है. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाला है. एग्जाम के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

CUET UG Tips in Hindi: सीयूईटी के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

NCERT से करें तैयारी

सीयूईटी यूजी एग्जाम क्रैक करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप एनसीईआरटी के सिलेबस को अच्छे से पढ़ लें. बोर्ड एग्जाम के लिए इस्तेमाल होने वाले किताबों को छात्र फिर से एक बार पढ़ लें. 11वीं व 12वीं के बेसिक सिलेबस को ध्यान में रखना जरूरी है.

टाइम मैनेजमेंट

सीयूईटी यूजी में बेहतर परफॉर्म करने के लिए छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए. CUET UG जैसे एंट्रेंस टेस्ट में एमसीक्यू बेस्ड क्वेश्चन पूछे जाते हैं. ऐसे में जब खूब प्रैक्टिस की होगी तब ही सही आंसर पर मार्क कर पाएंगे. बता गें कि सीयूईटी की परीक्षा कंप्यूटर टेस्ट मोड (सीबीटी) मोड में होगी.

Question Pattern को समझें

साल 2022 से 2024 तक चले आ रहे जनरल टेस्ट को अब जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट के रूप में रीडिजाइन किया गया है. जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, जनरल मेंटल एबिलिटी, न्यूमैरिकल एबिलिटी, क्वांटिटेटिव रीजनिंग (सिंपल ऐप्लीकेशन ऑफ बेसिक मैथमैटिकल कान्सेप्ट अर्थमैटिक्स/ अलजेबरा/ जियोमेट्री) और लॉजिकल एंड एनालाइटिकल रीजनिंग को शामिल किया गया है.

CUET UG में कलर कोडिंग समझें

सीयूईटी यूजी में कलर कोडिंग का भी लाभ उठा सकते हैं. इस विधि में आप विभिन्न विषयों के नोट्स बनाते समय उनमें दिखने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स को अलग-अलग कलर से हाइलाइट करते चलें. यह विधि एक महत्त्वपूर्ण संज्ञानात्मक प्रक्रिया है, जो आपको दृश्य जानकारी को याद रखने और जल्दी रिवीजन करने में मदद करती है.

ये भी पढ़ें: CBSE Board 10th 12th Result 2025 यहां सबसे पहले कर सकेंगे चेक

The post CUET UG Tips: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तुरंत मिलेगा एडमिशन, सीयूईटी यूजी के लिए फॉलो करें ये टिप्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top