Hot News

Cyber ​​Crime Fraud: साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, झारखंड के इस जिले के DC की चौथी बार बनायी फर्जी Facebook ID

Cyber ​​Crime Fraud: जमशेदपुर-पूर्वी सिंहभूम जिले में साइबर अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. हालात यह है कि जिले के उपायुक्त (डीसी) की चौथी बार फर्जी फेसबुक आईडी बना दी गयी, लेकिन अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. इस बार फर्जी फेसबुक अकाउंट उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम से बनाया गया है. इससे पहले तीन बार पूर्व उपायुक्त अनन्य मित्तल के नाम से फेक आईडी बनायी गयी थी. फिलहाल साइबर सेल इस फर्जी आईडी की जांच कर रहा है.

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की ये अपील

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस पर बयान जारी कर कहा है कि यह कृत्य साइबर अपराध की श्रेणी में आता है और आमजनों को भ्रमित करने के उद्देश्य से किया गया है. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध फेसबुक आइडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट या असामान्य संदेश मिलने पर तुरंत उसे रिपोर्ट व ब्लॉक करें और इसकी सूचना साइबर सेल या जिला जनसंपर्क कार्यालय को दें.

ये भी पढ़ें: Tiger In Ranchi: रांची में बाघ! तीन गायों को मार डाला, दहशत में ग्रामीण, हेमंत सोरेन प्रशासन से लगायी सुरक्षा की गुहार

फर्जी आईडी की हो रही जांच

फिलहाल साइबर सेल इस फर्जी आईडी की जांच कर रहा है. हालांकि, पहले जिन मामलों में शिकायत दर्ज करायी गयी थी, उनमें अब तक किसी तरह की कार्रवाई या प्रगति की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है.

ये भी पढ़ें: पति की मौत के बाद सौतेली बेटियों को प्रॉपर्टी में हिस्सा देने के लिए पत्नी एग्जीक्यूटर नहीं बने तो क्या करें?

ये भी पढ़ें: RTI Workshop: झारखंड में 5 साल से सूचना आयुक्त नहीं, 25000 से अधिक वाद लंबित, CM और नेता प्रतिपक्ष को सौंपेंगे ज्ञापन

The post Cyber ​​Crime Fraud: साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, झारखंड के इस जिले के DC की चौथी बार बनायी फर्जी Facebook ID appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top