Hot News

Cyber Crime News: कारोबारी को ठगों ने लगा दिया करोड़ों का चूना, लोन दिलाने के नाम पर हुई ठगी

Cyber Crime News: बिहार के भागलपुर से करोड़ों रुपये की ठगी का एक मामला सामने आया है. जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी से साइबर ठगों ने तीन करोड़ आठ लाख रुपये की ठगी कर ली है. घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराया है.

लोन दिलाने के नाम पर हुई ठगी

पीड़ित का कहना है कि उनके तीन करोड़ आठ लाख रुपये साइबर ठगों ने एक झटके में उड़ा दिये. उनके साथ करोड़ों रुपये की ठगी लोन दिलाने के नाम पर हुई है. पहले उन्हें अपराधियों ने चालाकी से झांसे में लिया और बाद में इतनी बड़ी रकम की ठगी कर ली.

ऐसे शुरु हुआ ठगी का स्पोर्ट्स

पीड़ित कारोबारी ने बताया कि सबसे पहले उन्हें अनजान नंबर से एक शख्स ने कॉल किया. उसने फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि अगर आपको या आपके जान पहचान में किसी व्यक्ति को लोन लेने की जरुरत है, तो वह उन्हें दिला सकता है. इसके साथ ही उस साइबर ठग ने लोन के लिए ग्राहक ढूंढने पर पीड़ित कारोबारी को दो से पांच प्रतिशत का कमीशन देने का भी लालच दिया. इसके बाद पीड़ित कारोबारी उस साइबर ठग का सत्यापन करने के लिए मुंबई गये और तब उन्हें उसपर पूरी तरह से विश्वास हो गया. जब पीड़ित ने अपने लिए पचास करोड़ के लोन लेने की बात उससे की, तो ठग ने फीस के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने को कहा. जिसके बाद कारोबारी के अकाउंट की जानकारी चुराकर उसने करोड़ों रुपये निकाल लिये.

साइबर पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित कारोबारी ने साइबर थाने की पुलिस को शिकायत कर दी है. पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. इस ठगी में अपराधियों ने पीड़ित कारोबारी से तीन करोड़ आठ लाख रुपये की ठगी कर ली है.

The post Cyber Crime News: कारोबारी को ठगों ने लगा दिया करोड़ों का चूना, लोन दिलाने के नाम पर हुई ठगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top