Hot News

Cyber Fraud: नालंदा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन अपराधियों को धर दबोचा

Cyber Fraud: नालंदा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. नालंदा एसपी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन कर मैरा गांव में छापेमारी किया गया. छापेमारी के दौरान तीन व्यक्ति को साइबर ठगी के समान के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किये गये ठग मैरा गांव निवासी मो सरफराज के पुत्र मो इमरान, भोला चौधरी के पुत्र नीतीश कुमार, सुनील मिस्त्री के पुत्र संकुल कुमार हैं.

आठ मोबाइल, एक लैपटॉप और नकदी बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों के पास से ठगी में प्रयोग किये जाने वाले आठ मोबाइल, एक लैपटॉप और 37 हजार दो सौ रुपये नगद बरामद किया गया है. इनके गिरोह में शामिल अन्य साइबर ठगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है. बरामद मोबाइल एवं लैपटॉप से प्रधानमंत्री मुद्रा लोन से संबंधित विज्ञापन के साक्ष्य पाये गये हैं.

पुलिस ने खंगाल रही अपराधियों की कुंडली

बरामद मोबाइल में प्रयुक्त नंबरों एवं अकाउंट नंबरों का साइबर पुलिस पोर्टल पर जांच करने पर उनके विरुद्ध विभिन्न राज्यों से ठगी से संबंधित कई शिकायत दर्ज पायी गयी हैं. सभी अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास एकत्रित किया जा रहा है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी, सअनि मनीष कुमार, रूदल पासवान, प्रसेनजीत चौघरी, संजय दास एवं पुलिस दल मौजूद थे.

Also Read: Bihar News: सारण में तेज रफ्तार डंपर का कहर, पांच बिजली पोल को तोड़ते हुए झोपड़ी को रौंदा

The post Cyber Fraud: नालंदा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन अपराधियों को धर दबोचा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top