Hot News

Cyber Fraud: महिला से ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख से अधिक की ठगी, बिजली मीटर रिचार्ज का झांसा देकर किया फ्रॉड

Cyber Fraud/ पटना की एक स्त्री से ट्रेडिंग के नाम पर 10.71 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. बिक्रम की गुड़िया कुमारी ने इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि एक कॉल आया था. कॉल करने वाले ने ट्रेडिंग के नाम पर धीरे-धीरे 10.71 लाख रुपये ठगे लिये. वहीं, पटना के नागेंद्र कुमार का एफडी तोड़ साइबर शातिरों ने छह लाख रुपये की निकासी कर ली. पीड़ित ने साइबर थाने की पुलिस को बताया कि शातिर ने बैंक कर्मचारी बन कर फोन किया. उसने कहा कि गलती से एफडी टूट गया है. इसके बाद झांसा देकर छह लाख रुपये एफडी तोड़ कर खाते से निकासी कर ली.

बिजली मीटर रिचार्ज करने का झांसा देकर एक लाख रुपये की ठगी

बिजली मीटर रिचार्ज करने के नाम पर महुआबाग के संजीव कुमार से शातिरों ने एक लाख रुपये ठग लिये. इस संबंध में उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके अलावा अनिसाबाद के दीपक कुमार के खाते से 99 हजार रुपये की निकासी कर ली. वहीं, बिक्रम की रुबी कुमारी से मोबाइल नंबर पोर्ट करवा खाते से 64,500 रुपये की निकासी कर ली है.

पौने चार लाख साइबर फ्रॉड मामले में एक गिरफ्तार

अररिया जिला मुख्यालय के महलगांव थाना क्षेत्र में 3.73 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने 24 दिन के बाद एक साइबर ठग को विभिन्न उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया. साइबर ठगी के शिकार महलगांव थाना क्षेत्र के मूना वार्ड संख्या 08 निवासी 29 वर्षीय मानिक चंद साह पिता सुद्ध साह ने साइबर थाना पुलिस को गत 16 जून को आवेदन देकर जानकारी दी थी. जिसमें साइबर पुलिस ने मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए साइबर थाना कांड संख्या 18/25 के तहत 03 लाख 73 हजार 812 रुपये के फ्रॉड मामले में एक साइबर अपराधी की गिरफ्तारी करते कांड का उद्भेदन किया. साइबर ठगी के शिकार पीड़ित मानिक चंद साह ने साइबर पुलिस को गत 30 मई से 02 जून तक एक्सिस बैंक से 03 लाख 73 हजार 812 रुपये की अवैध निकासी की शिकायत की थी.

साइबर गिरोह का एक और शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

पूर्णिया जिले के अमौर थानाक्षेत्र में साइबर क्राइम के मामले में फरार एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया . गिरफ्तार साइबर अपराधी सुबोध कुमार साकिन पेचैली, थाना महलगांव, जिला अररिया का निवासी बताया गया. जो अमौर थाना में दर्ज मामले का फरार नामजद अभियुक्त रहा है. उसे पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर अमौर थाना क्षेत्र के धुरपैली पंचायत में छापेमारी कर गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी सुबोध कुमार अपने गिरोह के साथ 09 मार्च 2025 को अमौर थाना क्षेत्र के काशीबाड़ी गांव मे साइबर अपराध की योजना बना रहा था. जहां अमौर पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर साइबर अपराधी मो मरगूब साकिन काशीबाड़ी, थाना अमौर को गिरफ्तार किया था.

Also Read: Bihar Crime: रिटायर्ड अधिकारी की संदिग्ध मौत, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही जांच

The post Cyber Fraud: स्त्री से ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख से अधिक की ठगी, बिजली मीटर रिचार्ज का झांसा देकर किया फ्रॉड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top