Hot News

D Company Threat : पूर्व मंत्री को डी कंपनी से आया कॉल, कहा- 20 पेटी दो, नहीं तो ठोक देंगे

D Company Threat : पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री व मालदा की इंग्लिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन कृष्णेंदु नारायण चौधरी को डी कंपनी का नाम लेकर फोन कर रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. चौधरी ने घटना की शिकायत इंग्लिशबाजार थाने में दर्ज करायी गयी है. उनकी सुरक्षा भी बढ़ायी जा रही है.

कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने बताया कि उन्हें फोन कर 20 पेटी (20 लाख रुपये) देने को कहा गया. चौधरी ने बताया कि बुधवार की शाम छह बजे के करीब एक मैसेज आया था. जिसने मैसेज भेजा था, उसने खुद को डी कंपनी का प्रदीप बताया था. मैसेज में लिखा था कि 20 पेटी आपको देना होगा, नहीं तो तुम व तुम्हारे परिवार को ‘ठोक’ देंगे.

शुक्रवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट के करीब एक फोन आया. रिसीव करने पर उधर से बताया कि मैं डी कंपनी का प्रदीप बोल रहा हूं. उसने पूछा कि मैंने जो मैसेज भेजा था, उसे देख लिया है कि नहीं. कल तक यानी शनिवार तक 20 पेटी भेज देना होगा. यदि रुपये नहीं मिले तो इसका अंजाम बुरा होगा. फोन पर जो बात हुई है, इसका रिकॉर्डिंग भी सामने आया है. नया विचार रिकॉर्डिंग की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. चौधरी ने कहा कि कई मैसेज भेजे गये. पहले तो नहीं देखा, बाद में फोन आया. थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

The post D Company Threat : पूर्व मंत्री को डी कंपनी से आया कॉल, कहा- 20 पेटी दो, नहीं तो ठोक देंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top