Hot News

Dahi Papdi Chaat Recipe For Diwali: इस दिवाली घर पर बनाएं चटपटी दही पापड़ी चाट, खाने के बाद सब पूछेंगे इसकी सीक्रेट रेसिपी

Dahi Papdi Chaat Recipe For Diwali: दिवाली के दिन सिर्फ मिठाइयां ही नहीं, बल्कि कुछ तीखा, चटपटा और स्वादिष्ट खाने का भी मन करता है. इस मौके पर दही पापड़ी चाट एक परफेक्ट ऑप्शन है. चाहे घर में मेहमान आए हो या पूरा परिवार एक साथ बैठा हो, इस रेसिपी को दिवाली के दिन हल्के-फुल्के स्नैक्स के टाइम पर बना सकते हैं. कुरकुरी पापड़ी, ठंडा फेंटा दही, खट्टी-मीठी चटनियां और मसालों का कॉम्बो इसे बहुत टेस्टी और चटपटा बनाता है. ये चटपटी और स्वाद से भरपूर दही पापड़ी चाट न केवल खाने में मजेदार है, बल्कि दिवाली की शाम के लिए बेस्ट स्नैक्स आइडिया भी है.

दही पापड़ी चाट बनाने की विधि क्या है?

  • पापड़ी – 10-12 
  • उबले आलू -2 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • उबले चने – आधा कप 
  • दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
  • मीठी इमली की चटनी – 2-3 चम्मच 
  • हरी चटनी – 1-2 चम्मच 
  • भुजिया या सेव – 2 चम्मच 
  • कटा प्याज – 1 छोटा
  • अनार के दाने – 2 चम्मच 
  • कटा हरा धनिया – 1 कलियां कटी हुई 
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • काला नमक – आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच 

यह भी पढ़ें- Diwali Special Gulab Jamun Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसा सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन, चखते ही सब कहेंगे वाह

यह भी पढ़ें- Poha Chivda Recipe For Diwali: दिवाली पर बनाएं ये सुपर टेस्टी पोहा चिवड़ा, स्वाद ऐसा कि मार्केट का नमकीन भी लगेगा फीका

दही पापड़ी चाट बनाने की विधि क्या है?

  • दही पापड़ी चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले एक प्लेट में पापड़ी रखिए. अब हर पापड़ी पर उबले आलू और चने रखें. इसके बाद इसमें ऊपर से फेंटा हुआ ठंडा दही डालें.
  • अब इसके ऊपर मीठी इमली की चटनी और हरी चटनी दोनों डालकर मसाले छिड़कें(नमक, काला नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा और चाट मसाला).
  • लास्ट में ऊपर से सेव, हरा धनिया और अनार के दाने डालकर सजाएं और सबको सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Sugar Free Kaju Katli Recipe: बिना चीनी, घर पर बनाएं दिवाली स्पेशल शुगर फ्री काजू कतली, नोट करें बनाने की आसान विधि 

यह भी पढ़ें- Diwali Special Recipes For Guest: दिवाली के खास मौके पर मेहमानों को खुश करने के लिए बनाएं ये स्पेशल रेसिपी

The post Dahi Papdi Chaat Recipe For Diwali: इस दिवाली घर पर बनाएं चटपटी दही पापड़ी चाट, खाने के बाद सब पूछेंगे इसकी सीक्रेट रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top