Hot News

Daldal X Review: सस्पेंस और मुंबई की काली सच्चाई पर बनी ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाया तहलका, भूमि पेडनेकर की हुई जमकर तारीफ

Daldal X Review: अमेजन प्राइम वीडियो पर 30 जनवरी 2026 से स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज ‘दलदल’ दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जा रही है. इस क्राइम-थ्रिलर में भू‍मि पेडनेकर, समारा तिजोरी, आदित्य रावल, गीता अग्रवाल और सन्देश कुलकर्णी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. इसे अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और यह लेखक विश धमिजा के उपन्यास ‘भेंड़ी बाजार’ पर बनाई गई है.

कैसी है सीरीज की कहानी?

सीरीज की कहानी की शुरुआत ACP रीता फरेरा यानी भू‍मि पेडनेकर से होती है. रीता एक सख्त और अनुशासित पुलिस ऑफिसर हैं, जिनके लिए काम ही सब कुछ है. उनकी गंभीरता और कम मुस्कुराने वाला अंदाज उनके बचपन के दर्द और उनकी मां की परवरिश से जुड़ा है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पुलिस कमिश्नर रीता समेत चार स्त्री अफसरों को DCP पद पर प्रमोट कर देता है. यह प्रमोशन दिखावे और पब्लिक इमेज के लिए किया गया होता है, लेकिन इसके बाद हालात और पेचीदा हो जाते हैं.

सीरीज में धीरे-धीरे और हत्याओं का सिलसिला शुरू होता है, जिससे पुलिस पर दबाव बढ़ता है. हर केस एक रेस की तरह है, जहां समय के साथ सच तक पहुंचना सबसे बड़ा चैलेंज बन जाता है. इस सीरीज की कहानी दर्शकों को लगातार जोड़े रखती है.

भूमि की हुई जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर दर्शक इस सीरीज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि Daldal मुंबई के अंडरबेली की काली सच्चाई को दिखाती है. इसमें चाइल्ड अब्यूज, ड्रग्स और मानसिक तनाव जैसे मुद्दे गंभीरता के साथ सामने आते हैं. एक यूजर ने कहा, “भू‍मि पेडनेकर ने अपने किरदार में गहराई और जटिलता दिखाई है. समारा तिजोरी और आदित्य रावल ने भी अपनी भूमिकाओं में मजबूती दिखाई.” भू‍मि पेडनेकर की एक्टिंग को खासकर सराहा जा रहा है. उन्होंने एक मजबूत, लेकिन टूटे हुए स्त्री पुलिस ऑफिसर का किरदार भावुक अंदाज में निभाया है. 

ये भी पढ़ें: Suspense Thriller Movies on Netflix: थ्रिल और ट्विस्ट से भरपूर हैं नेटफ्लिक्स की ये फिल्में, आखिरी सीन तक मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस

ये भी पढ़ें: Trending Shows on JioHotstar: घर बैठे एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, जियो हॉटस्टार पर देखें ये ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज

The post Daldal X Review: सस्पेंस और मुंबई की काली सच्चाई पर बनी ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाया तहलका, भूमि पेडनेकर की हुई जमकर तारीफ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top