Hot News

Darbhanga : विवाद शांत कराने गये पुजारी को पीटा, पुलिस तैनात

Darbhanga : सिंहवाड़ा. नगर पंचायत भरवाड़ा में बाइक की ठोकर के बाद हो रहे विवाद को सुलझाने गए मंदिर के पुजारी को पीटकर जख्मी कर दिया गया. जख्मी पुजारी प्रशांत कुमार हिंदुस्तानी उर्फ मुन्ना को सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया. प्रशांत मंदिर में पूजा कर बाहर निकल रहे थे, इसी बीच यह घटना हुई. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ-टू ज्योति कुमारी, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की पड़ताल की. एसडीपीओ-टू ने बताया कि अभी किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. बताया जाता है कि बाइक से ठोकर लगने के बाद काजी मोहल्ला भरवाड़ा पठान टोली शंकरपुर से आए एक ही पक्ष के युवक मंदिर के सामने विवाद कर रहे थे. हाथापाई की स्थिति देख मंदिर परिसर से पुजारी निकट वहां पहुंचे. दोनों को समझाने लगे. इसी बीच विवाद कर रहे युवक ने इनपर हमला कर दिया. हमले की जानकारी मिलते ही दोनों ओर से लोग जमा होने लगे. अतरवेल-भरवाड़ा पथ पर अपरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष सदल-बल वहां पहुंचे. मामले को शांत करा दिया. शांति बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस की तैनाती कर दी गयी है. एसडीपीओ भी पहुंची. मामले की पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Darbhanga : विवाद शांत कराने गये पुजारी को पीटा, पुलिस तैनात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top