Hot News

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ, जनवरी में पूरा होगा काम

मुख्य बातें

Darbhanga Airport: दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट पर अब रात में भी विमानों की आवाजाही हो पायेगी. दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द ही मिलने जा रही है. इस काम में आ रही सारी बाधाओं को दूर कर लिया गया है. इस काम में सबसे बड़ी बाधा जल संसाधन विभाग के एनओसी ने दूर कर दिया है. इस वजह से कई निर्माण कार्य रुके थे. एनओसी मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और निर्माण एजेंसी अधूरे कार्य को फिर से पूरा करने में जुट गई है. रात्रि उड़ान सेवा शुरू करने के लिए रनवे पर कैट टू लाइट लगाना जरूरी मानी जा रही है. यह काम जनवरी तक पूरा हो जाने की बात कही जा रही है. उम्मीद की जा रही है कि इसी विंटर सेशन में यहां से रात्रि सेवा शुरू हो जायेगी.

जनवरी तक पूरा होगा काम

जानकारी के अनुसार, बांध की ऊंचाई कम करने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ने अक्टूबर माह में जल संसाधन विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए पत्र लिखा था. एनओसी की वजह से एयरपोर्ट परिसर में 54 एकड़ भूमि पर नया टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रन टैक्सी वे और रनवे पर कैट टू लाइट जैसे निर्माण कार्य प्रभावित थे. अब 350 मीटर लंबे वाटरवेज रिंग बांध का पूरा स्ट्रैच काटा जाएगा, जबकि 175 मीटर की लंबाई से 1.50 काटकर ऊंचाई कम होगी. फिर कटे हुए बांध को सही किया जाएगा. रनवे के चारों तरफ अप्रोच लाइटिंग नौ सौ वर्ग मीटर में लगाया जाना है. अब तक यहां केवल तीन सौ वर्ग मीटर में लाइट का काम पूरा किया गया है. बचे हुए कार्य जनवरी 2026 में पूरा कर लिए जाने की बात कही जा रही है. इसके पूरा होने के बाद रात्रि उड़ान संभव हो सकेगा.

रात्रि उड़ान के लिए जरूरी कैट टू लाइट

रात्रि उड़ान के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस कंपनी ने स्लाट भी ले रखा है. इसे चालू वर्ष के अंतिम माह तक पूरा कर लिया जाना था. अब यह कार्य नए वर्ष के जनवरी तक पूरा होने की बात कही जा रही है, जबकि प्रत्येक वर्ष यहां से ठंड मौसम शुरू होने पर उड़ान प्रभावित होती रही है. निर्माण कार्य को पूरा होने के बाद यहां से बेहतर रूप से विमानों का परिचालन शुरू हो जाएगा. रानीपुर में 54 एकड़ भूमि पर नया टर्मिनल बिल्डिंग को तैयार हो जाने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी. नए भवन के अंदर यात्रियों को ठहरने के लिए वेटिंग एरिया, चेकिंग काउंटर, सुरक्षा जांच सहित अन्य कई सुविधाओं को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा. एप्रन और टैक्सी वे के विस्तार से रनवे पर एक साथ में सात विमानों सुरक्षित ठहराव संभव हो सकेगा. इन सुविधाओं को तैयार हो जाने पर दरभंगा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ जाएगी.

Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा

The post Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ, जनवरी में पूरा होगा काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top