Darbhanga News: दरभंगा. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 15 जून को शहरी क्षेत्र के 22 केंद्र पर सुबह 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक होगी. शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लगायी गयी है. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, सेल्युलर फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
एमएल एकेडमी, जिला स्कूल, सीएम साइन्स कॉलेज, मिल्लत कॉलेज, शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, एमके कॉलेज, केएस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, एमएलएसएम कॉलेज, माउण्ट समर कॉनवेंट स्कूल, देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, एन झा स्त्री कॉलेज, एमएआरएम उच्च विद्यालय, आरएनएम राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, एचबी सोगरा हसन मेमोरियल उर्दू बालिका उच्च विद्यालय, राज उच्च विद्यालय, मुकुन्दी चौधरी उच्च विद्यालय, सुन्दरपुर उच्च विद्यालय, मारवाड़ी उच्च विद्यालय, सर्वोदय उच्च विद्यालय, एमकेपी विद्यापति उच्च विद्यालय, बंसी दास मध्य विद्यालय.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Darbhanga News: नगर में 22 केंद्रों पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा आज appeared first on Naya Vichar.

