Hot News

Darbhanga News: प्रतिकूल मौसम के बाद भी दरभंगा एयरपोर्ट से 26 सौ से अधिक लोगों ने की यात्रा

Darbhanga News: दरभंगा. प्रतिकूल मौसम और कोहरे की चुनौती के बीच भी दरभंगा हवाई अड्डा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. करीब एक माह बाद एक बार फिर दरभंगा हवाई अड्डा से यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार रविवार को 26 सौ से अधिक यात्रियों ने दरभंगा हवाई अड्डा से हवाई यात्रा की. यह बीते एक माह में सर्वाधिक में से एक है. जानकारी के अनुसार इससे पहले 23 नवंबर को दरभंगा हवाई अड्डा से 18 विमानों का परिचालन हुआ था. इसमें 2,823 यात्रियों ने सफर किया था. उसके बाद रविवार को 26 विमानों में 2610 लोगों ने यात्रा की. वहीं इसके बाद मौसम में बदलाव, घने कोहरे और उड़ानों के प्रभावित होने के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट देखी गई थी. हालांकि अब एक बार फिर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद यात्रियों का भरोसा दरभंगा हवाई अड्डा पर कायम नजर आ रहा है.

सुरक्षित विमान परिचालन को लगातार हो रहे प्रयास

हवाई अड्डा प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि कोहरे और खराब दृश्यता के बावजूद विमान परिचालन को सुरक्षित ढंग से संचालित करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं. तकनीकी सहयोग, एयरलाइंस के समन्वय और यात्रियों की बढ़ती मांग के कारण यात्री संख्या में दोबारा वृद्धि संभव हो पाई है. विदित हो कि दरभंगा हवाई अड्डा बिहार के लिए हवाई संपर्क का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है. यहां से रोजाना दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद के लिए नियमित उड़ानें संचालित होती हैं. खासकर त्योहारों, विवाह सीजन और व्यावसायिक गतिविधियों के चलते यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इधर यात्रियों का कहना है कि दरभंगा हवाई अड्डा शुरू होने के बाद लोगों को बड़ी सुविधा मिली है. पहले जहां लंबी दूरी तय कर पटना या अन्य शहरों के हवाई अड्डों तक जाना पड़ता था, लेकिन अब दरभंगा से सीधे महानगरों तक पहुंचना आसान हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Darbhanga News: प्रतिकूल मौसम के बाद भी दरभंगा एयरपोर्ट से 26 सौ से अधिक लोगों ने की यात्रा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top