Hot News

Darbhanga News: माले व खेग्रामस ने प्रखंड कार्यालय पर मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Darbhanga News: सदर. प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को माले व खेग्रामस के बैनर तले प्रशासन के बुल्डोजर एक्शन के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने बुल्डोजर नहीं पर्चा दो, रोजी-रोटी की सुरक्षा दो, बुल्डोजर राज के खिलाफ जनप्रतिरोध तेज करो का नारा लगा रहे थे. मौके पर खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष डोमू राम की अध्यक्षता में सभा हुई. संचालन राजदीप राम ने किया. इसमें माले एरिया कमेटी सचिव अशोक पासवान ने कहा कि बिहार में डबल इंजन प्रशासन दलितों, गरीबों, और भूमिहीनों के अधिकारों पर बुल्डोजर चला रही है. प्रशासनिक अधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को उजाड़ने का फरमान किया है. इसके खिलाफ गांव-गांव संगठित जनप्रतिरोध ही एकमात्र रास्ता है. वहीं जिला कमेटी सदस्य शहवाजपुर के पंसस पप्पू कुमार पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि आवास योजना में जियो टैगिंग, इ-केवाइसी और कार्यादेश के नाम पर मनमानी और वसूली हो रही है. एक सप्ताह में विकास योजनाओं का कार्यादेश व एमबी जारी नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा. इसके अलावा इंसाफ मंच के जिला सचिव मकसूद खां, ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, सकीना खातून, विनोद पासवान, हमाद हाशमी, विवेक कुमार राम, ब्रह्मदेव यादव, देवेंद्र पासवान, रूबी खातून आदि मौजूद थे. इस दौरान सदर सीओ रणधीर कुमार पहुंचे. मांगों को विभाग के पास भेजने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Darbhanga News: माले व खेग्रामस ने प्रखंड कार्यालय पर मांगों को लेकर किया प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top