Hot News

Data Net India: डेटा नेट इंडिया ने पूरे किए 25 साल, लॉन्च किया गया IndiastatQuiz.com

Data Net India: हिंदुस्तान और इसके विभिन्न राज्यों, जिलों और चुनावी क्षेत्रों पर सामाजिक -आर्थिक सांख्यिकीय डेटा उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी डेटा नेट इंडिया ने क्विज प्रतियोगिताओं और ओलंपियाड के लिए समर्पित मंच IndiastatQuiz.com के लॉन्च के साथ पोर्टफलियों में वृद्धि करके अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष में प्रवेश किया है. इस नई पहल का उद्देश्य हिंदुस्तान के सामाजिक-आर्थिक और चुनावी परिदृश्य के बारे में सार्वजनिक जुड़ाव और जागरूकता बढ़ाना है.

बीते 25 सालों से डेटा नेट इंडिया ने अपने मुख्य पोर्टस Indiastat.com के माध्यम से प्रामाणिक और उच्च गुणवत्ता वाले डेटा के लिए एक वेबसाइट के रूप में अपनी विश्वसनीयता स्थापित कर रहा है. इस महत्वपूर्ण अवसर पर कंपनी समाज को ज्ञान प्राप्त करने, विश्लेषणात्मक रूप से सोचने और राष्ट्रीय विकास का हिस्सा बनने में मदद करने के लिए इंटरैक्टिव क्विज़ आधारित शिक्षा शुरू कर रही है.

इसके लॉन्च के हिस्से के रूप में IndiastatQuiz.com हिंदुस्तानीय वित्तीय स्थिति: आर्थिक सर्वेक्षण 2024-2025 और केंद्रीय बजट 2025-2026 के विषय पर एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी आयोजित कर रहा है. प्रतियोगिता हिंदुस्तान में स्नातक और उससे ऊपर के छात्रों के लिए खुली है.इस क्विज में भागीदारी निशुल्क है. इसके नियमों और पुरस्कारों के साथ https://indianeconomy2025.indiastatquiz.com/ पर पायी जा सकती है.

इससे पूर्व डेटा नेट इंडिया झारखंड, पंजाब और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सहयोग से मतदाता जागरूकता और शिक्षा बढ़ाने के लिए सफल क्विज आयोजित किए जा चुके हैं. IndiastatQuiz.com के लॉन्च के साथ, कंपनी इस सफलता को जनता के हित के अन्य क्षेत्रों में पुन: पेश करना चाहती है. कंपनी के इतिहास पर नजर डालते हुए डेटा नेट इंडिया के सह-संस्थापक और निदेशक डॉ. आरके ठुकराल ने कहा “पिछले 25 साल सीखने, विकास और दृढ़ प्रयासों की यात्रा रही है. हम चुनौतियों के माध्यम से बढे हैं और हमने शोधकर्ताओं , नीति निर्माताओं और शिक्षाविदों
को विश्वसनीय डेटा प्रदान करना निरंतर जारी रखा. IndiastatQuiz.com के साथ हम लोगों की रुचि को प्रेरित करना चाहते हैं. उन्हें देश के सामाजिक-आर्थिक तथ्यों पर चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं.

डेटा नेट इंडिया के बारे में

डेटा नेट इंडिया की स्थापना साल 2000 में हिंदुस्तान के सामाजिक-आर्थिक विकास के सभी पहलुओं पर सांख्यिकी जानकारी प्रदान करने की चुनौती को पूरा करने के लिए की गई है. इसके प्लेटफॉर्म का उपयोग हिंदुस्तान और विदेशों में शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और व्यावसायिक समुदाय सहित उपयोगकर्ताओं की एक विस्तृत श्रृंखला की ओर से किया जाता है. डेटानेट इंडिया के कुछ प्रमुख पोर्टलों में इंडियास्टेट (https://www.indiastat.com/) शामिल है, जो हिंदुस्तान पर सामाजिक-आर्थिक सांख्यिकी डेटा का सबसे बडा ऑनलाइन स्रोत है. इंडियास्टेट डिस्ट्रिक्ट (https://www.indiastatdistricts.com/), अधिक विश्ष्ट विश्लेषन के लिए जिला स्तर पर सांख्यिकीय जानकारी प्रदान करने वाली साइट; इंडियास्टेट इलेक्शन (https://www.indiastatelections.com/), चुनाव से संबंधित डेटा और सूचना के लिए एक विशिष्ट पोर्टल और इंडियास्टेट प्रकाशन (https://www.indiastatpublications.com/), प्रकाशनों का एक पुस्तकालय जिसमें 5000 से अधिक डेटा-आधारित पुस्तकें शामिल हैं.

इंडियास्टेट ने प्रामाणिकता, विश्वसनीयता और नवाचार के लिए अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखी है, और दुनिया भर में प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, कॉरपोरेट संस्थाओं और अनुसंधान संगठनों के द्वारा इसका उपयोग जारी है. डेटानेट इंडिया अपने सब्सक्राइबिंग सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है. जिनके विश्वास और निरंतर संरक्षण ने विकास और सफलता की इस यात्रा में अहम भूमिका निभाई है.

The post Data Net India: डेटा नेट इंडिया ने पूरे किए 25 साल, लॉन्च किया गया IndiastatQuiz.com appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top