Hot News

Date And Almond Balls: बच्चों के लिए स्वाद और सेहत का खजाना है खजूर-बादाम बॉल्स, जानें रेसिपी

Date And Almond Balls: ड्राई फ्रूट्स में सेहत का खजाना छिपा होता है. इसे खाने से शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है. बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूरी होता है. यह शिशु के अंदर से मजबूती प्रदान करने में सहायक होते हैं. शिशु अगर ऐसे ड्राई फ्रूट्स खाने में आनाकानी करें तो आप उन्हें ड्राई फ्रूट्स के बॉल्स बनाकर खिला सकते हैं. बच्चों के लिए यह स्वाद के साथ-साथ सेहत से भरपूर मिठाई है. इसे आप मेहमानों को भी खिला सकते हैं. आज आपको खजूर और बादाम के बॉल्स बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.

खजूर-बादाम बॉल्स बनाने की सामग्री

  • बादाम – ¼ कप
  • खजूर – 10
  • किशमिश – ⅛ कप

इसे भी पढ़ें: Basant Panchami Special Rajbhog Recipe: बसंत पंचमी पर बनाएं मुंह में घुलने वाली राजभोग मिठाई, त्योहार का आनंद होगा दोगुना  

खजूर-बादाम बॉल्स बनाने का तरीका

  • खजूर-बादाम बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को तवे पर अच्छे से भून लें.
  • फिर इसे हल्का ठंडा करके मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार कर लें.
  • अब एक बाउल में 10 खजूर और कुछ किशमिश लेकर इन्हें भी मिक्सी में पीस लें.
  • इसके बाद तवे पर हल्का घी लगाएं. फिर इस पर खजूर और किशमिश के मिक्सचर को भूनकर सॉफ्ट कर लें.
  • अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
  • अब आप खजूर और किशमिश के इस मिक्सचर में बादाम का पाउडर मिक्स कर लें.
  • फिर आप इसे आटे की तरह गूथ लें और इसके छोटे-छोटे बॉल्स तैयार कर लें.
  • इन बॉल्स को आप स्टोर करके रख लें और रोज एक बॉल शिशु को खाने के लिए देते रहें.  

इसे भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना

इसे भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी

The post Date And Almond Balls: बच्चों के लिए स्वाद और सेहत का खजाना है खजूर-बादाम बॉल्स, जानें रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top