Hot News

Deepika-Ranveer: शादी के फंक्शन में छाया दीपिका-रणवीर का जादू, न्यूयॉर्क से वायरल हुईं तस्वीरें

Deepika-Ranveer: बॉलीवुड के सबसे चर्चित और स्टाइलिश कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जहां भी साथ नजर आते हैं, वहां कैमरे खुद-ब-खुद उनकी तरफ खिंच जाते हैं. चाहे रेड कार्पेट हो या कोई निजी समारोह, यह जोड़ी हर बार अलग ही चमक बिखेरती है. हाल ही में रणवीर और दीपिका न्यूयॉर्क में दीपिका की बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल हुए, जहां से सामने आई उनकी अनदेखी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ये तस्वीरें जनवरी की शुरुआत में क्लिक की गई थीं, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

शादी में दिखा रणवीर सिंह का क्लासी अंदाज

image 349
Deepika-ranveer: शादी के फंक्शन में छाया दीपिका-रणवीर का जादू, न्यूयॉर्क से वायरल हुईं तस्वीरें 5

रणवीर सिंह अपने एक्सपेरिमेंटल फैशन के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उन्होंने निराश नहीं किया. शादी के फंक्शन में रणवीर मिडनाइट ब्लू वेलवेट सूट में नजर आए. मैचिंग वेस्टकोट, लेयर्ड चेन और उनकी सिग्नेचर दाढ़ी ने लुक को और खास बना दिया. लाल रंग के सनग्लासेस उनके आउटफिट में रेट्रो टच जोड़ते दिखे. उनका यह लुक क्लास और कूलनेस का परफेक्ट मिक्स था.

दीपिका पादुकोण की सादगी में छुपा ग्लैमर

रणवीर के रंगीन अंदाज के बीच दीपिका पादुकोण ने अपनी शालीनता और एलिगेंस से सबका दिल जीत लिया. दीपिका ने गहरे बैंगनी रंग की खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी पहनी थी. बालों को स्लीक लो बन में बांधा गया था, जिससे उनका लुक और भी ग्रेसफुल लग रहा था.

उन्होंने स्टेटमेंट चोकर, चूड़ियां और मिनिमल रिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया. दीपिका का यह अवतार दिखाता है कि बिना ज्यादा तामझाम के भी रॉयल अंदाज में कैसे नजर आया जा सकता है.

अलग स्टाइल, लेकिन परफेक्ट केमिस्ट्री

इन तस्वीरों की सबसे खास बात यह है कि रणवीर और दीपिका का स्टाइल भले ही अलग-अलग हो, लेकिन दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे. न्यूयॉर्क के विंटेज इंटीरियर वाले वेन्यू में यह कपल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा था.

दोस्तों के बीच हंसी-मजाक, कैमरे के सामने बेफिक्र पोज और आंखों में साफ झलकती बॉन्डिंग, यही वजह है कि फैंस आज भी इस जोड़ी को ‘कपल गोल्स’ कहते नहीं थकते.

यह भी पढ़ें: सलमान खान की बहन के घर नए मेहमान की एंट्री, सोशल मीडिया पोस्ट से किया कंफर्म

The post Deepika-Ranveer: शादी के फंक्शन में छाया दीपिका-रणवीर का जादू, न्यूयॉर्क से वायरल हुईं तस्वीरें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top