Hot News

Delhi Assembly Session: विधानसभा के बाहर 7 घंटे तक AAP विधायकों का प्रदर्शन, बीजेपी पर तानाशाही का आरोप

Delhi Assembly Session: नेता प्रतिपक्ष आतिशी और आम आदमी पार्टी (AAP) के निलंबित विधायकों को गुरुवार को विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोक दिया गया, जिसके बाद आप विधायकों ने परिसर के बाहर करीब 7 घंटे धरना दिया. आतिशी ने बीजेपी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा- “बीजेपी वालों ने प्रशासन में आते ही तानाशाही की हदें पार कर दीं.”

आप के 21 विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने 3 दिनों के लिए किया निलंबित

मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण आप के 22 में से 21 विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था. आम आदमी पार्टी के विधायक मुख्यमंत्री कार्यालय से बीआर आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर कथित रूप से हटाए जाने का विरोध कर रहे थे.

आंबेडकर की तस्वीर लेकर आप विधायकों ने किया प्रदर्शन

AAP विधायकों ने आंबेडकर की तस्वीरों वाली तख्तियां पकड़कर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. आप नेताओं ने हाथ में डफली लेकर “बीजेपी सुन ले, जय भीम, जय भीम”… “बीजेपी की तानाशाही नहीं चलेगी” के नारे लगाए.

नया विचार प्रीमियम स्टोरी पढ़ें: Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

आतिशी ने बीजेपी पर लगाया तानाशाही का आरोप

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर तानाशाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- “जय भीम के नारे लगाने को लेकर तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया और आज आप विधायकों को विधानसभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया गया. ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ.”

The post Delhi Assembly Session: विधानसभा के बाहर 7 घंटे तक AAP विधायकों का प्रदर्शन, बीजेपी पर तानाशाही का आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top