Hot News

Delhi Crime: साकेत कोर्ट के लॉकअप में हत्या, पेशी के दौरान दो कैदियों ने अन्य कैदी को मौत के घाट उतारा

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने बताया, साकेत कोर्ट लॉकअप के अंदर दो अन्य कैदियों ने अमन नामक कैदी की हत्या कर दी. वे दोनों तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे और उन्हें अदालती कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था.

पुरानी दुश्मनी में हुई हत्या

दिल्ली पुलिस का कहना है, “5 जून को साकेत कोर्ट लॉक-अप के खारजा नंबर 5 में मारपीट की घटना हुई थी. अमन नामक एक व्यक्ति को कोर्ट में पेशी के लिए लॉक-अप में लाया गया था. घटना के समय मृतक अमन सहित कई विचाराधीन कैदी (यूटीपी) उक्त खारजा के अंदर मौजूद थे. दो यूटीपी जितेंद्र और जयदेव ने पीड़ित के साथ मारपीट की. जितेंद्र और अमन के बीच पुरानी दुश्मनी थी, क्योंकि 2024 में मारपीट की एक घटना हुई थी, जब वे दोनों जेल के बाहर थे. उस घटना में अमन ने कथित तौर पर जितेंद्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था.”

तिहाड़ जेल में हो चुकी है पहले भी हत्या

तिहाड़ जेल में पिछले साल एक कैदी हत्या कर दी गई थी. जेल नंबर तीन में कैदियों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक सजायाफ्ता कैदी की अन्य कैदियों ने हत्या कर दी थी. जिस कैदी की हत्या की गई थी, वह जेल में सेवादार का काम करता था.

The post Delhi Crime: साकेत कोर्ट के लॉकअप में हत्या, पेशी के दौरान दो कैदियों ने अन्य कैदी को मौत के घाट उतारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top