Hot News

Delhi Election 2025: 15 करोड़ वाले आरोप पर अरविंद केजरीवाल को ACB का नोटिस, मांगे इन सवालों के जवाब

Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की टीम पहुंची. एसीबी की टीम 15 करोड़ का ऑफर वाले बयान पर पूछताछ करने पहुंची थी. इस मामले में एसीबी ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस दिया है. हालांकि आज केजरीवाल से पूछताछ नहीं हो सकी. एसीबी की टीम सिर्फ नोटिस देकर वापस आ गई है. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया गया है कि बीजेपी की ओर से पार्टी विधायकों को 15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है. इस आरोप के बाद दिल्ली का सियासी पारा काफी गरमा गया है. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

नोटिस देकर ही लौट गई एसीबी की टीम

एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल के आवास उनसे पूछताछ के लिए गई थी, लेकिन करीब डेढ़ घंटे के बाद एसीबी उनके घर के बाहर से निकल गई. केजरीवाल की लीगल टीम को एसीबी ने नोटिस दिया है और बयान दर्ज कराने को कहा है. एसीबी की टीम को केजरीवाल के घर के अंदर जाने नहीं दिया गया. पूरे मामले में केजरीवाल की लीगल टीम एसीबी से नोटिस मांगती रही कि पहले नोटिस दिखाएं और फिर अंदर जाने दिया जाएगा.

एसीबी ने केजरीवाल से पूछे हैं सवाल

दिल्ली एलजी की ओर से जांच के आदेश दिए जाने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की एक टीम केजरीवाल के घर गई और उन्हें कुछ सवालों के साथ एक नोटिस दिया है. एसीबी ने केजरीवाल से इसका जवाब मांगा है.

  • एसीबी ने सवाल किया है कि अरविंद केजरीवाल ने 6 फरवरी को सोशल मीडिया एक्स पर आप विधायकों को 15 करोड़ ऑफर दिए जाने और पार्टी छोड़ने के लिए दबाव बनाने का दावा किया था. क्या वो पोस्ट उन्होंने खुद किया था.
  • एसीबी ने उन केजरीवाल से उन 16 विधायकों की डिटेल मांगी जिन्हें पैसे देने ऑफर वाले फोन आए थे.
  • इसके अलावा एसीबी ने उसकी भी जानकारी मांगी हैं जिसने पैसे का ऑफर किया था.
  • एसीबी के केजरीवाल से 15-15 करोड़ रुपये के ऑफर वाले दावे का साक्ष्य या सबूत मांगे हैं.

Also Read: Delhi Election Result: आप विधायकों को 15 करोड़ में खरीदेगी बीजेपी? किसने किया इतना बड़ा खुलासा

The post Delhi Election 2025: 15 करोड़ वाले आरोप पर अरविंद केजरीवाल को ACB का नोटिस, मांगे इन सवालों के जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top