Hot News

Delhi Encounter : बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही चला दी गोली, पुलिस ने दोनों को ठोका

Delhi Encounter : दक्षिणी दिल्ली के शेख सराय इलाके में बुधवार देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए. इस मुठभेड़ को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार थे. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन अपराधियों ने गोलियां चला दीं जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान कई गोलियां चलीं. अधिकारी ने बताया कि दोनों लोगों को पकड़ लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि छतरपुर शूटआउट मामले में आरोपी बदमाशों और पुलिस के बीच पांच से ज्यादा गोलियां चलीं. मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों में से एक का नाम दीपक है. दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि दीपक अपने साथी के साथ शेख सराय इलाके में आएगा. जब दिल्ली पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए.

15 मई को दिल्ली के छतरपुर इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार अरुण लोहिया को 10 से 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी.

The post Delhi Encounter : बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही चला दी गोली, पुलिस ने दोनों को ठोका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top