Delhi Exit Polls: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान समाप्त हो गया. इसके साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुके हैं. अधिकतर एजेंसियों ने बीजेपी की प्रशासन बनने का दावा किया है.
सर्वेक्षण एजेंसियां | AAP | BJP | कांग्रेस | अन्य |
Poll Diary | 18-25 | 42-50 | 0-2 | 0-1 |
Chanakya Strategies | 25-28 | 39-44 | 2-3 | 0-0 |
Matrize | 32-37 | 35-40 | 0-1 | 0-0 |
Peoples Pulse | 10-19 | 51-60 | 0-0 | 0-0 |
P Marq | 21-31 | 39-49 | 0-1 | 0-0 |
Peoples Insight | ||||
WeePreside | ||||
Chanakya Strategies के अनुसार बीजेपी को बहुमत
चाणक्य ने दिल्ली में बीजेपी को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है. चाणक्य के अनुसार बीजेपी को 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं, तो आम आदमी पार्टी को 25 से 28 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
Poll Diary के अनुसार भी बीजेपी को दिल्ली में बहुमत
पोल डायरी ने बीजेपी में को 42 से 50 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में 18 से 25 सीटें ही मिलती दिख रही हैं. Poll Diary ने कांग्रेस को केवल दो और अन्य को 1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.
Matrize के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर
Matrize के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर होने का अनुमान लगाया गया है. Matrize ने बीजेपी को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. जबकि आप के खाते में 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. Matrize के अनुसार कांग्रेस को केवल एक सीट मिलती दिख रही है.
Peoples Pulse के अनुसार बीजेपी को 51 से 60 सीटें मिलने का अनुमान
Peoples Pulse के अनुसार दिल्ली में बीजेपी को 51 से 60 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. जबकि आम आदमी को केवल 10 से 19 सीटें मिलने अनुमान लगाया है. जबकि कांग्रेस और अन्य का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है.
The post Delhi Exit Polls: एग्जिट पोल में बीजेपी को 40 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, दिल्ली में AAP का क्या होगा? appeared first on Naya Vichar.