Hot News

Deoghar news : अंगद क्रिकेट अकादमी ने दर्ज की सात विकेट से शानदार जीत

वरीय संवाददाता, देवघर. देवघर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बी-डिवीजन क्रिकेट लीग 2025-26 में शुक्रवार को स्पोर्ट्से गये दोनों मुकाबले रोमांचक रहे. पहले मैच में अंगद क्रिकेट अकादमी ने डीसीए-येलो को सात विकेट से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में डीसीए-2 ने डीसीए-पिंक पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. पहले मुकाबले में डीसीए-येलो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट पर 129 रन बनाये.

टीम की ओर से क्षितिज ने 46 रन, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल थे, जबकि विशाल सिंह ने 25 और आयुष ने 10 रनों का योगदान किया. अंगद क्रिकेट अकादमी की ओर से अमन श्रॉफ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में एक मेडन सहित पांच विकेट झटके. उन्हें अभिनव और सुमित का सहयोग मिला, जिन्होंने क्रमशः दो और एक विकेट लिये. जवाब में अंगद क्रिकेट अकादमी ने महज 12.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर 131 रन बनाकर जीत अपने नाम की. अनूप कुमार ने 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे. अखिलेश और अभिनव ने 21-21 रनों की, जबकि अंजनी ने नाबाद 16 रन जोड़े. डीसीए-येलो की ओर से अहेम सिंह ने दो विकेट लिये.

डीसीए-2 ने 13.5 ओवर में 96 रन बनाकर एक विकेट से जीत दर्ज की

दूसरे मैच में डीसीए-पिंक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 95 रन बनाये. टीम की ओर से आकाश ने 32, मयंक ने 14 और शिबू ने 11 रनों का योगदान दिया. डीसीए-2 के लिए गौरव ने चार ओवर में मात्र 11 रन देकर चार विकेट अपने नाम किये. लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसीए-2 की शुरुआत खराब रही और छह ओवर में 18 रन पर छह विकेट गिर गये. कप्तान आरूष तिवारी और विशाल ने 48 रनों की साझेदारी कर स्थिति संभाली, हालांकि आकाश ने विशाल को आउट कर साझेदारी तोड़ी. अंततः डीसीए-2 ने 13.5 ओवर में नौ विकेट खोकर 96 रन बनाते हुए एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. डीसीए-पिंक की ओर से सुभजीत ने चार ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट हासिल किये. मैच के अंपायर राजेश कुमार और इफ्तखार शेख तथा स्कोरर तरुण कुमार राय थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar news : अंगद क्रिकेट अकादमी ने दर्ज की सात विकेट से शानदार जीत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top