Hot News

Deoghar News : कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने का देते थे झांसा, चार साइबर आरोपित गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सुराभूरा जंगल में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चार साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर ठगी करते थे. 17 जनवरी की कार्रवाई में मधुपुर थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा निवासी ललन कुमार दास, राकेश दास, पालोजोरी थाना क्षेत्र के मटियारा गांव निवासी आबेदिन अंसारी व दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के खोटोजोरी गांव निवासी शमीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड व चार प्रतिबिंब सिम बरामद की है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार साइबर आरोपित ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय कर रहे थे, जिनके साथ एसआइ ललित खलखो व पथरड्डा ओपी की पुलिस टीम शामिल थे. एसआइ की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हाइलाइट्स पुलिस ने आरोपितों को पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सुराभूरा जंगल से गिरफ्तार किया आरोपितों के पास से पांच मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड व चार प्रतिबिंब सिम बरामद

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar News : कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने का देते थे झांसा, चार साइबर आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top