Hot News

Deoghar News : डीसी व एसपी ने सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को दिखायी हरी झंडी

संवाददाता, देवघर : सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सोमवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत अभियान की शुरुआत की. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी सौरभ, एसडीएम रवि कुमार व डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डीसी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. एक जिम्मेदार चालक न सिर्फ अपनी, बल्कि दूसरों की जान की भी सुरक्षा करता है. उन्होंने युवाओं और नये चालकों से विशेष रूप से अपील की कि वे हेलमेट का उपयोग करें, शराब पीकर या मोबाइल पर बात करते वाहन नहीं चलायें. तेज व लापरवाही से वाहन नहीं चलाना जैसे नियमों का पालन करें. यह रथ जिले के सभी प्रखंडों व अनुमंडल मुख्यालयों में 31 जनवरी तक भ्रमण करेगा. इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के साथ-साथ सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों की मदद के लिए भी प्रेरित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है, इसलिए सतर्कता और नियमों का पालन बेहद जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar News : डीसी व एसपी ने सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को दिखायी हरी झंडी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top