Hot News

Deoghar News : प्राइवेट चालक ने फांसी लगाकर दी जान

वरीय संवाददाता, देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग जागृति नगर मुहल्ले में किराये पर रह रहे एक प्राइवेट चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी होते ही कुंडा थाने के एएसआइ सत्येंद्र कुमार व चुन्नू प्रसाद मंडल पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे व दरवाजे की छिटकनी उखाड़कर कमरे को खुलवाया. इसके बाद छत की कड़ी में दुपट्टे के बने फंदे में झूल रहे मृतक को उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल भेज दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम निरंजन यादव (35 वर्ष) है, जो सारवां थाना क्षेत्र के दुर्जनी गांव का रहने वाला था. देवघर में ही पत्नी व दो बच्चों के साथ वह काफी दिनों से किराये पर रहकर प्राइवेट कार चलाता था. करनीबाग जागृति नगर के जिस किराये के मकान में उसने फांसी लगायी, वहां एक सप्ताह पहले ही शिफ्ट हुआ था. निरंजन खुद गाड़ी चलाता था व उसकी पत्नी बगल के एक अपार्टमेंट में काम करती थी. एक कमरे में पुत्र व पुत्री के साथ पत्नी थी. वहीं दूसरे कमरे में निरंजन था. अंदर से दरवाजा बंद कर उसने जान दे दी. काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला, तो पत्नी व बच्चों ने परिजनों को सूचित किया. इसके बाद उसका भाई पप्पू यादव सहित अन्य रिश्तेदार पहुंचा और पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही कुंडा थाने की पुलिस ने पहुंचकर कमरे का दरवाजा खुलवाकर मृतक का शव बरामद किया. समाचार लिखे जाने तक निरंजन द्वारा आत्महत्या किये जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

हाइलाइट्स

-कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग जागृति नगर मुहल्ले की घटना

-मृतक निरंजन यादव रहने वाला था सारवां थाना क्षेत्र के दुर्जनी गांव का

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar News : प्राइवेट चालक ने फांसी लगाकर दी जान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top