Hot News

Deoghar News : भोगनाडीह की घटना के विरोध में भाजपाइयों ने सीएम का पुतला फूंका

प्रमुख संवाददाता, देवघर : भोगनाडीह में हूल दिवस के दिन सिदो-कान्हू के वंशजों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज और आंसू गैस छोड़े जाने के विरोध में भाजपा, देवघर जिले के कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि भोगनाडीह में जिस तरह से निर्दोष आदिवासियों और सिदो-कान्हू के वंशजों को जिस बर्बर तरीके से पीटा गया है, यह प्रशासन की दमनकारी नीति है. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में सिदो-कान्हू ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ा और शहीद हो गये. उनके वंशजों के साथ ऐसा व्यवहार करना बड़ा ही दुखद है. उनके वंशजों को सम्मानपूर्वक पूजा और कार्यक्रम करने की अनुमति देना चाहिए था. राज्य की प्रशासन ने अपनी हताशा और विफलता को छुपाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है. पुतला दहन में जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय,रीता चौरसिया, नवल राय, पंकज भदोरिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष दुबे, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष मुर्मू, स्त्री मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपा केसरी, ओबीसी जिलाध्यक्ष सौरभ सुमन, बलराम पोद्दार, विजया सिंह, धनंजय तिवारी, धनंजय खवाड़े, सौरव पाठक, गौतम राय, संजय राय, ईश्वर राय, अमरजीत दुबे, अलका सोनी, रमेश राय, सोना धारी झा, संजय गुप्ता, उमाशंकर प्रजापति, पवन पांडेय, विजय मिश्रा सहित कई नेता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar News : भोगनाडीह की घटना के विरोध में भाजपाइयों ने सीएम का पुतला फूंका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top