मधुपुर . अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर में मानसिक रोग जागरुकता कार्यक्रम व तनाव मुक्ति शिविर देवघर एनसीडी विभाग की ओर से लगाया गया. शिविर में मरीज व उनके परिजनों व स्वास्थ्य कर्मियों को मानसिक रोग के बारे में बताया गया. साथ ही मानसिक रोग के लक्षणों के बारे में जानकारी दी. सदर अस्पताल देवघर के मनोचिकित्सा विभाग से साइकाइट्रिक सोशल वर्कर मो. शरीफ अंसारी ने उपचार के उपायों के संबंध में जानकारी दी. बताया कि विभिन्न प्रकार के मानसिक बीमारी की चपेट में आज ज्यादा से ज्यादा लोग आ रहे है. बताया कि मानसिक रोग से बचने के लिए रोज की रुटीन को मेंटेन करना, हाइजीन मेंटेन करना, स्लिप हाइजीन मेंटेन करना व प्रतिदिन की दिनचर्या को बनाये रखना जरूरी है. विभिन्न प्रकार के दिमागी प्रेशर रहने पर उसे कैसे काबू करना है. कैसे अपने नकारात्मक विचारों को हम सकारात्मक विचार में बदल सकते है. इसकी जानकारी दी. बताया कि ज्यादा से ज्यादा व्यायाम करें, व हेल्दी खाने पर फोकस करेंंगे, तो कहीं न कहीं हम इन मानसिक तनाव से बच सकते है. बताया कि मानसिक समस्या संबंधी लक्षण दिखे, तो जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग सदर अस्पताल देवघर से संपर्क करें, साथ ही उन्होंने टेली मानस के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर के उपाधीक्षक व अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों का अहम योगदान रहा. ॰अनुमंडलीय अस्पताल में एक दिवसीय मानसिक रोग जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
The post Deoghar news : मानसिक रोग की समस्या से बचने के लिए नकारात्मक विचारों से दूरी जरूरी appeared first on Naya Vichar.

