Hot News

Deoghar News : राष्ट्रपति के आवागमन रूट की सड़कों की मरम्मत करवायें और मार्गों से अतिक्रमण हटायें : डीसी

प्रमुख संवादादाता, देवघर : एम्स देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन प्रस्तावित है. इसलिए राष्ट्रपति के आवागमन वाले प्रस्तावित मार्गों पर अतिक्रमण यथा शीघ्र हटायें और संबंधित सड़कों की मरम्मत अविलंब करवायें. उक्त निर्देश डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कार्यपालक अभियंता को दिया. डीसी शनिवार को समाहरणालय में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे. बैठक में उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी सभी बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा की. डीसी ने कार्याें को बेहतर तरीके से करने के लिए प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित करके प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया.

बाबा मंदिर, एम्स, एयरपोर्ट व सर्किट हाउस में साफ-सफाई व विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखें

डीसी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाबा मंदिर, एम्स, एयरपोर्ट व सर्किट हाउस में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखें. साथ ही परिचय पत्र, वाहन पास जैसी चीजों को पूर्ण रूप से समय पर तैयार करवायें. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से राष्ट्रपति के आने-जाने वाले रूट लाइन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक, रुटलाइन सहित सभी तैयारी पुख्ता तरीके से कर लें. इसमें कहीं भी कोई चूक या लापरवाही नहीं हो. बैठक में एसी हीरा कुमार, एसडीओ देवघर रवि कुमार, एनडीसी शैलेश कुमार, डीपीआरओ राहुल कुमार हिंदुस्तानी, एसडीपीओ, हेडक्वार्टर डीएसपी, डीएसपी ट्रैफिक, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा मुकेश कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर मनोज कुमार महतो, कार्यपालक अभियंता नागेंद्र नाथ देवनाथ, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

हाइलाइट्स

राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर डीसी ने की बैठक

सफाई, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर लें

आवागमन वाले रूटलाइन में पुलिस बल की तैनाती और पुख्ता ट्रैफिक की व्यवस्था सुनिश्चित करें

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar News : राष्ट्रपति के आवागमन रूट की सड़कों की मरम्मत करवायें और मार्गों से अतिक्रमण हटायें : डीसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top