Hot News

Deoghar news : वाहन चेकिंग अभियान में 17 वाहनों से 39 हजार रुपये जुर्माना वसूला

संवाददाता, देवघर . मंगलवार को परिवहन विभाग की ओर से विभाग के मुख्य द्वार पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान शाम चार बजे से छह बजे तक चला. अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 17 वाहनों से 39 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. चेकिंग अभियान में एमवीआई अमित कुमार झा, प्रथम कुमार रजवार व सुभाष तिग्गा शामिल थे. वहीं सड़क सुरक्षा शाखा से अजय कुमार व परविंद कुमार के साथ यातायात पुलिस भी सड़क पर चेकिंग में जुटी रही. अभियान के दौरान बिना इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र व हेलमेट के वाहन चला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोजाना वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाये और बिना वैध कागजात के वाहन का संचालन न करें.डीटीओ ने कहा कि पहली बार पकड़े जाने पर जुर्माना लगाकर छोड़ा जा रहा है, लेकिन दूसरी बार पकड़े जाने पर वाहन को जब्त करने के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी. ॰बिना हेलमेट, लाइसेंस व इंश्योरेंस के चल रहे वाहनों पर कसा गया शिकंजा

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar news : वाहन चेकिंग अभियान में 17 वाहनों से 39 हजार रुपये जुर्माना वसूला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top