Hot News

Deoghar news : सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता : विजेता- उपविजेता टीम को अतिथियों ने ट्राफी देकर किया सम्मानित .

मारगोमुंडा . प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन बीइइओ विनोद तिवारी, बीपीओ मधु कुमारी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, लेखपाल राजेंद्र वर्मा ने किया. प्रतियोगिता में प्लस टू विधालय मारगोमुंडा, यूए एस नोनियाद, यूएमएस टीकोपहाड़ी, यूएमएस टटकजोरी, यूएचएस मुरलीपहाड़ी, युएमएस ग्रीनजोरी, यूएमएस छातापाथर, यूएमएस फागो, यूएमएस महजोरी आदि विद्यालय की टीमों ने भाग लिया. इस दौरान प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग में प्लस टू विद्यालय मारगोमुंडा ने यूएचएस मुरलीपहाड़ी की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंडर 15 में बालक वर्ग में यूएमएस महजोरी की टीम ने यूएमएस ग्रीनजोरी की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया. अंडर 17 में यूएमएस मारगोमुंडा की टीम ने यूएचएस मुरलीपहाड़ी की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. लिटिल चैंप यूपीएस मुड़फुटवा की टीम ने पीएस बैजूटांड़ की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंडर 17 बालिका वर्ग में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया. विजेता- उपविजेता टीमें को अतिथियों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया गया. मौके पर डाटा एंट्री ऑपरेटर मनोज शर्मा, सीआरपी कृष्ण देव प्रसाद, मो. निजामुद्दीन, पंकज कुमार चौबे, आशीष कुमार राय , भीम प्रसाद यादव, पवन कुमार तिवारी, पंकज प्रसाद सिंह समेत स्पोर्ट्स प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar news : सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता : विजेता- उपविजेता टीम को अतिथियों ने ट्राफी देकर किया सम्मानित . appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top