Hot News

Deoghar news : सोहराय मिलन समारोह में मांदर बजाकर थिरके एसपी व सार्जेंट मेजर

प्रतिनिधि, जसीडीह . जसीडीह के डाबरग्राम स्थित पुलिस लाइन मैदान में सोमवार को सोहराय समिति पुलिस लाइन की ओर से सरी सगुन सोहराह मिलन समारोह सह नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि देवघर एसपी सौरभ ने किया. इस दौरान समिति ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया. एसपी व सार्जेंट मेजर रौशन मरांडी सहित अन्य ने मांदर बजाकर समारोह की शुरुआत की. अतिथियों ने सोहराय पर्व के इतिहास व महत्व पर अपने-अपने विचार रखे और परंपरा-संस्कृति को संजोये रखने की बात कही. इस दौरान गौड़ पूजा, बीली लेबेद, गाय जगाव, हंडी चोडोर, खुंटाव, हाकू काटकोम का आयोजन किया गया. कहा कि यह पर्व आदिवासियों के सबसे बड़ा व महान पर्व है. प्रकृति से जुड़ा यह पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है, जो आदिवासियों की धर्म संस्कृति भाषा की पहचान से जुड़ी हुई है. पहले दिन उम माहा, दूसरे दिन बोंगा माहा,तीसरे दिन खुंटाव माहा,चौथे दिन जाले माहा और पांचवें दिन हाको काटकोम माहा होती है. कार्यक्रम के दौरान मांदर की थाप पर पुलिसकर्मी और आये हुए अन्य अतिथि भी खूब थिरके. इस मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मानसिंह मुर्मू, सचिव मुकेश मिश्रा, भागीरथ साह, नंदकिशोर मुर्मू, रविन्द्र सोरेन, कैलाश टुडु, भरत कुमार, सोहराय समिति के अध्यक्ष रुसीलाल हेंब्रम, मुकेश किस्कु, सुनील हेंब्रम, बिनेश्वर टुडू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar news : सोहराय मिलन समारोह में मांदर बजाकर थिरके एसपी व सार्जेंट मेजर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top