Hot News

Dhanbad Mayor Election: पूर्व मेयर इंदु सिंह ने भरा पर्चा, समर्थकों संग किया रोड शो

प्रतीक पोपट
Dhanbad Mayor Election: धनबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर नेतृत्वक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में धनबाद की पूर्व मेयर इंदु सिंह ने शुक्रवार को मेयर पद के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है. इंदु सिंह ने जिला समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो और सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडे के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान उनके साथ उनकी बहू राष्ट्रीय जनता कामगार यूनियन की महामंत्री आशनी सिंह भी मौजूद रहीं.

सैकड़ों समर्थकों के साथ किया रोड शो

पर्ची दाखिल करने के लिए इंदु सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भव्य रोड शो करते हुए समाहरणालय पहुंचीं, जहां उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. मीडिया से बात करते हुए आशनी सिंह ने कहा कि इंदु सिंह धनबाद की प्रथम मेयर रही हैं. वर्ष 2010 से 2015 के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए. उनके कार्यकाल में शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया. चौक-चौराहों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया और सिटी बस सेवा की शुरुआत भी उसी दौरान हुई.

बहु आशनी सिंह ने लोगों से मांगा समर्थन

उन्होंने बताया कि इंदु सिंह के कार्यकाल में पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट का व्यापक जाल बिछाया गया, जिससे रात के समय शहर की तस्वीर बदली. आशनी सिंह ने दावा किया कि जिस तरह वर्ष 2010 में धनबाद की जनता ने इंदु सिंह को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. उसी तरह इस बार भी जनता उन्हें दोबारा मेयर के रूप में देखना चाहती है. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का मन पूरी तरह बन चुका है और आने वाले चुनाव में इंदु सिंह की जीत तय है. नामांकन के बाद समर्थकों ने नारेबाजी कर अपना समर्थन जताया जिससे समाहरणालय परिसर में चुनावी माहौल साफ तौर पर नजर आया.

ये भी पढ़ें…

Dhanbad Mayor Election: BJP के पूर्व विधायक, मेयर सहित आधा दर्जन लोगों ने ठोका चुनाव के लिए दावा

Dhanbad News: धनबाद के पंचकर्म भवन विवाद में मरीज परेशान, अधिवक्ता-स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने, 40 मिनट ठप रही ओपीडी

The post Dhanbad Mayor Election: पूर्व मेयर इंदु सिंह ने भरा पर्चा, समर्थकों संग किया रोड शो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top