Hot News

Dhanbad News:मिनी एनआरसी ने नेताजी क्रिकेट अकादमी को हराया

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के तहत ईस्ट कुमारधुबी ग्राउंड में स्पोर्ट्से गये ए डिवीजन लीग मुकाबले में सोमवार को मिनी एनआरसी क्लब ने शानदार प्रदर्शन कर नेताजी क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से पराजित कर दूसरी लगातार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेताजी क्रिकेट अकादमी की टीम 32.1 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट हो गयी. टीम के समर्थ कुमार ने सर्वाधिक 42 रन बनाये, अनमोल कुमार ने 18 और कतीफ खान ने 15 रन बनाये. मिनी एनआरसी क्लब की ओर से गेंदबाजी में मो फैजान, मो फरहान अली और दानिश हुसैन ने दो-दो विकेट, संदीप कुमार ने एक विकेट लिया.

मो. फरहान अंसारी ने बनाये नाबाद 49 रन

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मिनी एनआरसी क्लब ने 21 ओवर में 144 रन बनाकर मैच जीत लिया. टीम की जीत के नायक रहे मो. फरहान अंसारी ने 34 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाये. मिलन कुमार ने 18, दानिश हुसैन ने 12 और नीतीश कुमार ने नाबाद 12 रन बनाये. नेताजी क्रिकेट अकादमी की ओर से धनराज ने दो, अभिनव और मो. मेहताब ने एक-एक विकेट लिये. टीम की जीत पर अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, चेयरमैन देवेंद्र तिवारी, सचिव मनोज कुमार सिंह, संतोष सिंह, राकेश ओझा, जावेद खान, बंटी अग्रवाल, मो. सलाउद्दीन, अबरार अहमद आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News:मिनी एनआरसी ने नेताजी क्रिकेट अकादमी को हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top