Hot News

Dhanbad News: अग्नि सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बेहद जरूरी : डीसी

Dhanbad News: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में अग्निशमन पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा से मुलाकात कर अग्निशमन सेवा सप्ताह का बैच लगाया. साथ ही उन्होंने एसएसपी एचपी जनार्दनन से भी उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर बैच लगाया. मौके पर उपायुक्त ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने अग्निशमन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अग्निकांड से बचाव के तौर-तरीकों से आम लोगों को जागरूक करने की बात कही. उन्होंने कहा कि 14 से 20 अप्रैल तक राज्य में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. उद्देश्य है कि लोगों को यह जागरूक किया जा सके कि आग लग जाने पर उस पर कैसे काबू किया जाए. साथ ही सुरक्षा का क्या मानक होना चाहिए आदि बातों की जानकारी दी जाये. इसके अलावा वर्तमान में मौसम बहुत गर्म है, ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही से बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ऐसे में सावधानी जरूरी है, ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में जान-माल का नुकसान नहीं होने पाये.

बिजली से होनेवाली आगजनी से बचाव के लिए बरतें सावधानियां

क्या करें

-आइएसआइ प्रमाणित उपकरणों का ही प्रयोग करें.

-सही रेटिंग वाले गुणवत्ता पूर्ण फ्यूजों, छोटे-छोटे सर्किट ब्रेकरों और अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकरों का उपयोग करें.

-एक उपकरण के लिए एक ही सॉकेट का प्रयोग करें.

-आग से प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति होनेवाले स्विच को ऑफ कर दें.

-फ्यूज और स्विच को धातु के बॉक्स के ऊपर फिट किया जाना चाहिए, जिससे आग से बेहतर सुरक्षा मिलती है.

-टूटे हुए प्लग और स्विच को तत्काल बदल दें.

-बिजली के तारों को गर्म और भींगी सतहों से दूर रखें.

-उपकरणों को उपयोग में लाने के बाद उनका स्विच ऑफ कर दें और सॉकेट से प्लग को निकाल दें.

-लंबे समय के लिए घर को छोड़ कर जाते समय मेन स्विच ऑफ कर दें.

क्या नहीं करें-घटिया किस्म के विद्युत उपकरणों का उपयोग कदापि नहीं करें

-अस्थायी वायरिंग कभी न कराएं या वायरिंग में जोड़ों को कभी खुला न छोड़ें.

-कालीन, चटाई या पायदान के अंदर से तारों को नहीं बिछायें. तार टूट जाने से शॉट सर्किट हो सकता है.

-उपकरणों के कॉड्स को कभी लटका हुआ नहीं रहने दें.

-सॉकेट में कभी भी नंगा तार नहीं डालें.

-एक ही प्लग से मल्टी वायर न ले जायें.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: अग्नि सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बेहद जरूरी : डीसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top