Hot News

Dhanbad News: आदर्श आचार संहिता पालन करें उम्मीदवार : एसएसपी

निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है. एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी संभावित उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा है कि वे चुनावी प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है. इसकी पवित्रता बनाये रखना सभी प्रत्याशियों की सामूहिक जिम्मेदारी है. किसी प्रकार की अवैध गतिविधि, अनावश्यक भीड़ जुटाना, बिना अनुमति जुलूस या सभा करना, भड़काउ भाषण या पोस्टर बैनर का उपयोग कानूनन अपराध की श्रेणी में आयेगा. इस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

एसएसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी. सोशल मीडिया पर भी भ्रामक, भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर सख्त नजर रखी जा रही है. ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी प्रलोभन, दबाव या भय के प्रभाव में न आयें. निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी .

The post Dhanbad News: आदर्श आचार संहिता पालन करें उम्मीदवार : एसएसपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top