Hot News

Dhanbad News: आमझर में बनेगा सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Dhanbad News: धनबाद. बलियापुर प्रखंड के आमझर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्रोसेसिंग प्लांट बनाया जायेगा. नगर निगम को मिले लगभग 14 एकड़ भूखंड की बाउंडरी के बाद समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है. इस प्लांट में शहर से एकत्रित कचरे की प्रोसेसिंग कर बिजली और खाद का उत्पादन किया जायेगा. नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रोसेसिंग प्लांट के लिए लगभग 40 एकड़ जमीन की आवश्यकता है. अब तक 14 एकड़ भूमि नगर निगम को स्थानांतरित की जा चुकी है, जबकि शेष लगभग 30 एकड़ जमीन के लिए रैयती जमीन मालिकों से बातचीत चल रही है. जमीन उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य को गति दी जायेगी. 14 वर्षों बाद मिली जमीन : गौरतलब है कि सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के लिए पिछले 14 वर्षों से जमीन की तलाश की जा रही थी. लंबे इंतजार के बाद 2023 में आमझर में 14 एकड़ जमीन नगर निगम को हस्तांतरित की गयी. वर्तमान में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य तो किया जा रहा है, लेकिन प्रोसेसिंग की सुविधा नहीं होने के कारण कचरे का निष्पादन बंद खदानों में डंप कर किया जा रहा है. कोट प्रोसेसिंग प्लांट के निर्माण से न सिर्फ कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन की समस्या का समाधान होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वैकल्पिक ऊर्जा और जैविक खाद का उत्पादन भी संभव हो सकेगा. दूसरी ओर क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेगी. रवि राज शर्मा, नगर आयुक्त

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: आमझर में बनेगा सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top