Dhanbad News : बीसीसीएल बरोरा एरिया अंतर्गत एएमपी कोलियरी में बुधवार को की जा रही ब्लास्टिंग से संबंधित ड्रिलिंग का मंडल केंदुआडीह के ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया. ग्रामीणों का आरोप है कि सीआइएसएफ की उपस्थिति में प्रबंधन द्वारा नियमों के विरुद्ध जबरन ब्लास्टिंग के लिए ड्रिलिंग कराई जा रही है. आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध जताया, जिस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई. सूचना मिलने पर बरोरा जीएम केके सिंह एवं परियोजना पदाधिकारी टीएस चौहान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. प्रबंधन द्वारा ड्रिल कार्य बंद किए जाने एवं स्थल से वापस लौटने के बाद स्थिति सामान्य हुई. ग्रामीणों ने कहा कि नियमों के विपरीत ब्लास्टिंग से उनके घरों और जान-माल की सुरक्षा को खतरा है. ग्रामीणों की मांग है कि ब्लास्टिंग से पूर्व सामूहिक विस्थापन कर उचित मुआवजा, नियोजन एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाए तथा ब्लास्टिंग पूरी तरह नियमानुसार करायी जाये. वहीं परियोजना पदाधिकारी टीएस चौहान ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमानुसार काम किया जा रहा है. मौके पर डोली चौहान, बाबू गोप, मधु दास, बीरु चौहान, कार्तिक बाउरी, अल्का भुइयां, मानिक चंद भुइयां, वैद्यनाथ दास, ललन दास, अशोक चौहान, पवन कुमार आदि थे.
The post Dhanbad News : एएमपी कोलियरी में ब्लास्टिंग के लिए की जा रही ड्रिलिंग ग्रामीणों ने रोकी, नोकझोंक appeared first on Naya Vichar.

