Hot News

Dhanbad News: एमपीएल के मजदूरों ने निकाला मशाला जुलूस, आज चक्का जाम

Dhanbad News: एमपीएल के पीएपी व नॉन पीएपी मजदूरों व विस्थापितों ने चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार की शाम मशाल जुलूस निकाला. जुलूस बेलडांगा रेलवे ब्रिज से एमपीएल गेट तक निकाला गया. इस दौरान मजदूरों व विस्थापितों ने कहा कि शुक्रवार को एमपीएल का चक्का जाम किया जायेगा. मजदूरं ने कहा कि एमपीएल लगातार 13 वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन कंपनी ने वेतन बढ़ोतरी व अन्य सुविधाओं से वंचित रखा है. मजबूर होकर मजदूरों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है. 28 फरवरी से एमपीएल के चारों गेट को बेमियादी जाम किया जायेगा. मांगों पर पहल होने तक आंदोलन जारी रहेगा. आंदोलन में सांसद ढुलू महतो भी शामिल होंगे. मशाल जुलूस में जिप सदस्य संजय सिंह पिंटू, चंडी मिश्रा, धीरज मिश्रा, राज मंगल सिंह, सुरजीत राय, बमकेश तिवारी, महावीर तिवारी, अमित तिवारी, श्यामाकांत पांडेय, रामाकांत पांडेय, तन्मय राय सहित अन्य शामिल थे.

क्या हैं मांगें

राज्य प्रशासन के वेतन अधिनियम 1948 को हटाकर अन्य पावर प्लांटों में दिये जाने वाले वेज सहित अन्य मांगों को लागू करने, आकस्मिक दुर्घटनाग्रस्त क्षति व मृत्यु होने पर मुआवजा का ठोस नियम बनाने, कार्य के दौरान शारीरिक रूप से अरोग्य घोषित किये जाने वाले मजदूरों के आश्रितों को नियोजन व मुआवजा 10 लाख रुपये देने. एमपीएलके शेष विस्थापितों को नियोजन नहीं देने पर 20 लाख रुपये मुआवजा तय करने आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: एमपीएल के मजदूरों ने निकाला मशाला जुलूस, आज चक्का जाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top