Hot News

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में आयुष्मान योजना से पहली बार हुआ मैंडिबल फ्रैक्चर का ऑपरेशन

धनबाद.

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के दंत चिकित्सा विभाग के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा. 27 अक्टूबर, सोमवार को विभाग में आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के तहत पहली बार मैंडिबल (जबड़े की हड्डी) फ्रैक्चर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ. यह सर्जरी तारों की मदद से क्लोज्ड रिडक्शन तकनीक के जरिए की गयी. मरीज जदुलाल महतो को यह उपचार आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिला. सर्जरी का नेतृत्व दंत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनिमेष ने किया. यह एसएनएमएमसीएच के दंत विभाग में किया गया पहला ऑपरेशन है.

अब तक रेफर किये जाते थे मरीज

दंत विभाग के चिकित्सकाें ने बताया कि अबतक जबड़े की हड्डी से जुड़ी गंभीर चोटों के मरीजों को इलाज के लिए बाहर रेफर करना पड़ता था, लेकिन अब विभाग में उपलब्ध नई सुविधाओं व प्रशिक्षित विशेषज्ञों के कारण ऐसे जटिल ऑपरेशन भी यहीं संभव हो सकेंगे. विभाग ने इस उपलब्धि का श्रेय अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदाैरिया को दिया. उनके सहयोग व मार्गदर्शन से यह प्रयास सफल हुआ.

एसएनएमएमसीएच के लिए एक नया अध्याय : अधीक्षक

अधीक्षक डॉ डीके गिंदाैरिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जतायी है. उन्होंने कहा कि यह एसएनएमएमसीएच के लिए एक नया अध्याय है. उन्होंने दंत विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल जल्द ही मरीजों को और बेहतर व आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं देने की दिशा में कदम बढ़ायेगा. डॉ अनिमेष ने बताया कि विभाग का लक्ष्य आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के तहत और भी अधिक जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में आयुष्मान योजना से पहली बार हुआ मैंडिबल फ्रैक्चर का ऑपरेशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top