Hot News

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में महिला मरीज का नहाते हुए वीडियो बनाते युवक पकड़ाया

Dhanbad News: गायनी विभाग के शौचालय में हुई घटना, लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा, बाइक जब्तDhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के गायनी विभाग में शुक्रवार को एक शर्मनाक घटना सामने आयी. शौचालय में नहा रही एक स्त्री मरीज का चोरी-छिपे वीडियो बनाते अजीत राम (40) नामक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा. इससे गुस्साये लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी. पकड़ाया युवक अजीत राम गोविंदपुर का रहने वाला है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह धनबाद के बिनोद नगर में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है. वह बरवाअड्डा की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है. अजीत राम अपनी बाइक से एसएनएमएमसीएच पहुंचा था. पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली है. सरायढेला थाना में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

शौचालय में पहले से छुपकर बैठा था आरोपी

आरोपी अजीत राम गायनी विभाग के स्त्री शौचालय में पहले से छुपकर बैठा हुआ था. इसी बीच स्त्री मरीज शौचालय में नहाने गयी. मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने मोबाइल फोन से स्त्री का वीडियो बनाने लगा. स्त्री की नजर आरोपी पर पड़ी, तो उसने शोर मचाया. आवाज सुन कर वहां मौजूद मरीजों के परिजन और अस्पतालकर्मी पहुंचे और युवक को पकड़ लिया. इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी. इससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में स्त्री मरीज का नहाते हुए वीडियो बनाते युवक पकड़ाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top