Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने शुक्रवार को अस्पताल के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान गायनी विभाग में गंभीर लापरवाही सामने आयी. निरीक्षण के दौरान विभाग में तैनात लैब टेक्नीशियन अशरफ ड्यूटी से गायब मिले. जब अधीक्षक ने अटेंडेंस रजिस्टर की जांच करायी तो पता चला कि अशरफ पिछले कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं. इसके बावजूद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी थी. वहीं गायनी विभाग में ड्यूटी पर तैनात स्त्री होमगार्ड भी अनुपस्थित मिलीं. विभाग में दोनों कर्मियों की गैर मौजूदगी से मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने लैब टेक्नीशियन अशरफ और संबंधित स्त्री होमगार्ड को शोकॉज किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही व बिना सूचना अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
The post Dhanbad News: औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले दो कर्मी, शोकॉज appeared first on Naya Vichar.

