Dhanbad News: प्रतिनिधि, बरवाअड्डा. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर किसान चौक के समीप बुधवार की अहले सुबह दीपक किराना स्टोर में आग लगने से एक लाख नगदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस संबंध में किराना स्टोर संचालक दीपक कुमार साव ने बताया कि लगभग सुबह तीन बजे फोन से सूचना मिली कि उनके दुकान में आग लग गयी है. दुकान पहुंचे तो देखा की बरवाअड्डा पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है. लगभग एक घंटे के बाद टीम ने आग पर काबू पाया. तब तक दुकान में रखी चार से पांच लाख की खाद्य सामग्री के सामान जल कर बरबाद चुकी थी. दीपक ने यह भी बताया कि दुकान में फोन पे, गूगल पे के माध्यम से लोगों का पैसा भेजने का काम भी किया जाता है. इसमें प्राप्त हुए लगभग एक लाख रुपये दुकान के रैक में रखा था, जो जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad News: किराना दुकान में लगी आग, एक लाख नकद समेत लाखों की संपत्ति खाक appeared first on Naya Vichar.

