घटनास्थल पर लोगों की भीड़. Dhanbad News: डिबूडीह चेक पोस्ट के पास हुई घटना, बंगाल के पूर्वी मिदनापुर से प्रयागराज जा रही थी बस Dhanbad News: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर से प्रयागराज जा रही कुंभ यात्रियों से भरी बस को डिबूडीह चेक पोस्ट के समीप ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी. घटना में बस पर सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए बंगाल के जिला अस्पताल भेज दिया गया है. यात्रियों ने बस चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है. वहीं चालक ने कहा कि स्टीयरिंग फेल होने के कारण घटना हुई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कहा कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को भेजने का प्रयास किया जा रहा है. जो घर जाना चाहते हैं उन्हें सकुशल पहुंचाया जायेगा. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से उठा कर ओपी ले गयी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad News: कुंभ यात्रियों से भरी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 12 घायल appeared first on Naya Vichar.

